भाजापा की विजय संकल्प यात्रा में नड्डा,शाह ,और राजनाथ सिंह, मोदी भी शामिल |
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल 2022 में होने हैं।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में एक अहम बैठक की और राज्य के चार हिस्सों से विजय संकल्प यात्रा आयोजित करने का फैसला लिया।
बैठक में उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत पार्टी के अन्य सदस्य मौजूद थे। राज्य भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश के चार हिस्सों से 'विजय संकल्प यात्रा' आयोजित करने का फैसला किया है। उनके लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।
पीएम मोदी भी बैठक में हो सकते हैं शामिल
जानकारी के मुताबिक, इन रैलियों का समापन लखनऊ में होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। इन यात्राओं की तिथि और मार्ग अभी तय नहीं किया गया है। भाजपा के जो कार्यक्रम चल रहे हैं और जो भविष्य में होंगे, उन पर पार्टी में चर्चा हुई है। यह भी तय किया गया है कि प्रदेश के छह क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों द्वारा एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें व्यवस्थित पंजीकरण होगा।
नड्डा गोरखपुर और कानपुर, राजनाथ सिंह अवध जाएंगे
स्वतंत्र देव ने यह भी बताया कि नड्डा गोरखपुर और कानपुर जाएंगे। राजनाथ सिंह अवध और काशी जाएंगे जबकि अमित शाह इन बूथ सम्मेलनों के लिए ब्रज और राज्य के पश्चिमी हिस्सों में जाएंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बैठक में राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के प्रति चौकस रहने का निर्देश दिया। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले बुधवार को भाजपा घोषणापत्र समिति ने भी घोषणापत्र की रूपरेखा पर चर्चा के लिए लखनऊ में अपनी पहली बैठक की थी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review