मुस्लिम परिवार ने 90 लाख की संपत्ति राम मंदिर निर्माण के लिए सीएम योगी को सौंपी
उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद में एक मुस्लिम परिवार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी 90 लाख रुपयों की निजी संपत्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौप ने की घोषणा की है।जिससे की देश प्रदेश के मुस्लिम समाज में ये सन्देश जाये की मुस्लमान अयोध्या और भगवा से प्रेम करता है।
दरअसल नगर के खालापार निवासी डॉक्टर मौहम्मद समर ग़जनी ने शुक्रवार को ये घोषण की है की वह अपनी लगभग 90 लाख रूपये की निजी संपत्ति को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौपना चाहते है। जिससे की इस संपत्ति को बेचकर इसका पैसा राम मंदिर निर्माण में लगाया जा सके और मुस्लिम समुदाय में ये संदेश जाये की मुस्लिम भी अयोध्या और भगवा से प्रेम करता है।
आपको बता दे की ये समर ग़जनी वही सख्स है जो भगवा कपडे पहनकर ईद की नमाज़ अदा कर चर्चा में आया था।
बहराल मौहम्मद समर ग़जनी भाजपा अल्पसंख्यक समाज मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री रह चुके है।जिन्होंने आज भाजपा प्रेम और योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर अपनी संपत्ति को राम मंदिर के लिए दान करने की घोषणा की है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मौहम्मद समर ने कहाँ की अयोध्या में जो राम मंदिर बन रहा है उसमे सहयोग करने के लिए वह अपनी निजी संपत्ति को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौपना चाहते है जिसको वह क्रय कर उसके पैसो को राम मंदिर निर्माण में लगाए और एक सन्देश पुरे देश के मुसलमानो को पुरे प्रदेश के मुसलमानो को जाये की मुस्लमान अयोध्या और भगवा से प्रेम करता है नफ़रत नहीं करता है और मुस्लिम समाज 2024 में भारी तादात में योगी जी के साथ आये। योगी जी किसी धर्म के खिलाफ नहीं है वे सिर्फ अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ है। हमारी ये 90 लाख रुपयों की प्रॉपर्टी है। जिसे हम अयोध्या के नाम दान करेंगे और योगी जी को देंगे। ईद की नवाज़ में जो हमने भगवा कपडे पहने थे उसमे एक सन्देश देने का मक़सद था की पूरे देश में एक सन्देश जाये की योगी जी के कपड़ो जो भगवा रंग है। वह किसी विशेष धर्म के या हिन्दू मुस्लिम के खिलाफ नहीं है भगवा जो है गुंडों के खिलाफ है ये भगवा जो है उत्तर प्रदेश को एक विशेष राज्य बनाना चाहता है जो भारत के ईतिहास में एक ईतिहास बन जाये जो प्रदेश को ऊंचे स्थान पर ले गए और एक सही मायनो में राम राज्य लाना चाहते है। जिसके लिए हिन्दुओ और मुस्लिमो को भी आगे बढ़ना होगा और सबको गले लगाना होगा। 15 मई से हम घर घर जा कर मुस्लिम समाज में ये सन्देश देंगे की योगी जी के साथ आये और दोस्ती का हाथ बढ़ाये
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review