आगरा में धरा गया नकली विधायक, लगाई थी गाड़ी पर सांसद की नेम प्लेट

आगरा में धरा गया नकली विधायक, लगाई थी गाड़ी पर सांसद की नेम प्लेट

आगरा में फर्जी विधायक गिरफ्तार: गाड़ी पर ‘सांसद’ लिखा बोर्ड, होटल में 18 दिन से कर रहा था मुफ्त में ठहराव

आगरा। थाना सदर क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ा है जो खुद को आगरा का विधायक बताकर लोगों को धोखा दे रहा था। हैरानी की बात यह है कि आरोपी जिस गाड़ी से घूमता था, उस पर ‘सांसद’ लिखा हुआ बोर्ड लगा था और वह स्टेडियम जैसे सार्वजनिक स्थलों पर वीआईपी बनकर रौब झाड़ता था।  

जानकारी के अनुसार, आरोपी दिल्ली का निवासी है और पिछले 18 दिनों से आगरा के एक होटल में ठहरकर मुफ्त में खाना-पीना कर रहा था। उसने होटल संचालक को बताया था कि वह आगरा का विधायक है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी उसने खुद को जनप्रतिनिधि बताकर कई फोटो और वीडियो वायरल किए, जिससे होटल कारोबारी पर दबाव बनाया जा सके।  

आरोपी के एक पोस्टर पर उसने खुद को “पूर्व पार्षद—दिल्ली नगर निगम” भी बताया था। होटल प्रबंधक को जब शक हुआ, तो उसने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद थाना सदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।  

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला फर्जीवाड़े का प्रतीत हो रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है, और उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram