Telangana: आज की लड़ाई सिर्फ जंग के मैदान तक नहींः एयर चीफ मार्शल

Telangana: आज की लड़ाई सिर्फ जंग के मैदान तक नहींः एयर चीफ मार्शल

हैदराबाद। तेलंगाना के डंडीगल में शनिवार को एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने वायुसेना अकादमी में 213 ऑफिसर्स कोर्स की संयुक्त स्नातक परेड को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युग की लड़ाई अब केवल जंग के मैदान तक सीमित नहीं, बल्कि लगातार विकसित होने वाला एक परिदृश्य है। यह जटिल डेटा नेटवर्क और नए साइबर प्रौद्योगिकियों से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम पुरानी सोच के साथ कल के युद्ध को नहीं लड़ सकते।

उन्होंने कहा कि आधुनिक युग की लड़ाई एक गतिशील और निरंतर विकसित होने वाला परिदृश्य है। यह केवल युद्ध के क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है। यह जटिल डेटा नेटवर्क और साइबर प्रौद्योगिकियों से तेजी से प्रभावित हो रहा है। एक लीडर के तौर पर आप लोगों को जंग जीतने के लिए प्रौद्योगिकी को प्रभावी ढंग से अपनाने के साथ उसका लाभ उठाना सीखना होगा।

वीआर चौधरी ने कैडरों से आगे कहा कि व्यावसायिकता, आक्रामकता और पहल एक लीडर के तीन सबसे अहम गुण हैं। ऐसे लीडरों की भी आवश्यकता है जो विचारशील हो। कैडरों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे ही इस असाधारण मार्ग को चुनने के लिए भारतीय वायु सेना के मूल मूल्यों-मिशन, अखंडता और उत्कृष्टता को अपना मार्गदर्शक बनाएं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram