आज का इतिहास 10 फरवरी

आज का इतिहास 10 फरवरी

10 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

  • इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को 1495 में मौत के घाट उतार दिया गया।
  • ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो 1616 में मुगल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।
  • बेलग्रेड पर रूसी सैनिकों ने 1811 में कब्ज़ा किया।
  • आस्ट्रिया, ब्रिटेन, रूस और प्रसिया ने 1817 में फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की
  • दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार 1828 में कोलंबिया के शासक बने
  • फर्नीनांड प्रथम ने 1848 में नया संविधान लागू किया।
  • अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में 1879 में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।
  • रूस तथा जापान ने 1904 में युद्ध की घोषणा की।
  • ब्रिटेन में सैन्य भर्ती 1916 में शुरू हई।
  • सोवियत नेता लियों ट्रोटस्की ने 1918 में रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।
  • महात्मा गांधी जी ने 1921 में काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया।
  • ड्यूक आफ़ कनॉट ने 1921 में इंडिया गेट की नींव रखी।
  • जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने 1933 में मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
  • जापानी सैनिकों ने 1939 में चीन के हेनान द्वीप पर अधिकार कर लिया।
  • नीदरलैंड्स रेडियो यूनियन की स्थापना 1947 में हुईं।
  • खगोलविद राय पेंथर द्वारा 1981 में धूमकेतु की खोज।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप 1992 से विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।
  • प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को 2009 में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया।


10 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1805 में केरल के समाज सुधारक तथा सीरियन कैथॉलिक संत कुरिआकोसी इलिआस चावारा का जन्म।
  • 1847 में बांग्‍ला कवि लेखक नवीनचंद्र सेन का जन्‍म हुआ था।
  • 1890 में नोबेल पुरस्कार विजेता रूसी लेखक बोरिस पास्तरनेक का जन्म।
  • 1915 में प्रसिद्ध लेखक सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का जन्म।
  • 1922 में हंगरी के राष्ट्रपति अर्पद गाँक्ज़ का जन्म।
  • 1970 में हिन्दी मंच के कवि कुमार विश्वास का जन्म।


10 फ़रवरी को हुए निधन:

  • प्रसिद्ध साहित्यकार गुलशेर ख़ाँ शानी का 1995 में निधन।
  • कलकत्ता के संस्थापक जॉब चारनॉक का 1692 में कलकत्ता में निधन।
  • सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का 1984 में देहांत।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram