Meerut Crime: मेरठ में माडल की गोली मारकर हत्या
- दुल्हैड़ा के जंगल में सरकारी नलकूप पर मिला शव
- सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस,
मेरठ। मेरठ में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के गांव दुल्हैड़ा के राजवाहा के पास जंगल में युवक का गोली लगा शव बरामद हुआ। शव की पहचान कंकरखेड़ा के डिफेंस एंक्लेव बी ब्लॉक के रहने वाले विवेक पुत्र स्वर्गीय योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार विवेक अपनी मां मिथिलेश दो बहनों और जीजा तनुज के साथ कंकरखेड़ा डिफेंस एंक्लेव में किराए के मकान में रह रहा था। वह ढाई महीने पहले गुड़गांव में रहकर मॉडलिंग कर रहा था। ढाई महीने बाद वह अपने मां और जीजा और बहन के पास कंकरखेड़ा रहने के लिए आ गया था।
थाना प्रभारी मुनेश सिंह का कहना हैं कि मंगलवार शाम 6 बजे के करीब वह अपने घर से दोस्तों के पास जाने के लिए निकला था। परिवार वालों ने अज्ञात में तहरीर दी है। पुलिस कंकरखेड़ा डिफेंस एनक्लेव कॉलोनी के सभी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है। विवेक के पिता स्वर्गीय योगेंद्र सिंह मूल रूप से जानी के कुसेड़ी गांव के रहने वाले थे, उनका परिवार काफी समय से कंकरखेड़ा में किराए के मकान में रह रहे थे।
पल्लवपुरम के दुल्हैड़ा के सरकारी नलकूप के पास सुबह वहां से गुजरते लोगों ने जब खून से सनी लाश देखी तो पुलिस को बताया। घटनास्थल और युवक की हालत को देखकर लग रहा है कि उसने मौत से पहले बहुत संघर्ष किया है और हत्यारोपी ने उसके साथ मारपीट भी की है। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद उसकी पहचान शव की पहचान कंकर खेड़ा के डिफेंस एंक्लेव बी ब्लॉक के रहने वाले विवेक पुत्र स्वर्गीय योगेंद्र सिंह के रूप में हुई।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review