नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेघालय के शिलांग पहुंचे। शिलांग में उन्होंने पूर्वोत्तर परिषद (North East Council) के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।
समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि जिस प्रकार फुटबॉल में अगर कोई खिलाड़ी खेल भावना से नहीं खेलता तो उसे रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया जाता है। ऐसे ही पिछले 8 वर्षों में हमने नॉर्थ ईस्ट के विकास के रास्ते में अनेक रुकावटों को रेड कार्ड दिखा दिया। उन्होंने कहा कि खेलों को लेकर केंद्र सरकार आज एक नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रही है। इसका लाभ नॉर्थ ईस्ट के युवाओं को हुआ है। देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी नॉर्थ ईस्ट में है।
नॉर्थ ईस्ट का बॉर्डर एरिया सुरक्षा और समृद्धि का गेटवे है - पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा है कि हमारे लिए नॉर्थ ईस्ट हमारे बॉर्डर एरिया, आखिरी छोर नहीं बल्कि सुरक्षा और समृद्धि के गेटवे हैं। राष्ट्र की सुरक्षा भी यहीं से सुनिश्चित होती है और दूसरे देशों से व्यापार भी यहीं से होता है।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं मेघालय के सभी भाइयों और बहनों को कनेक्टिविटी, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार योजनाओं के लिए बधाई देता हूं जो राज्य को समर्पित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी से सिर्फ बातचीत, संवाद ही बेहतर नहीं होता। बल्कि इससे टूरिज्म से लेकर टेक्नॉलॉजी तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, हर क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ती हैं, अवसर बढ़ते हैं।
8 साल में उग्रवाद में आई 74% की गिरावट - अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इससे पहले, पूर्वोत्तर के लिए बजट आवंटित किया गया था, लेकिन लागू नहीं हो पाया था। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद कई बदलावों के साथ बजट आज गांवों तक पहुंचा है और इसे वास्तविक काम में बदलते हुए देखा जा सकता है।' उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले पूरा पूर्वोत्तर शटडाउन, हड़ताल, बम विस्फोट और गोलीबारी के लिए जाना जाता था। विभिन्न संगठनों के उग्रवादियों ने पूर्वोत्तर के लोगों को प्रभावित किया, स्थानीय पर्यटन और उद्योग भी नहीं बढ़ रहे थे। 8 वर्षों के भीतर उग्रवाद की घटनाओं में 74% की गिरावट देखी गई है। वही पूर्वोतर में सुरक्षाकर्मियों पर हमलों की घटनाओं में भी 60 प्रतिशत तक की कमी आई है। लगभग 8,000 युवाओं ने आत्मसमर्पण किया है और मुख्यधारा में शामिल होने के लिए चुना है। यह पीएम नरेंद्र मोदी की एक बड़ी उपलब्धि है।
अमित शाह ने कहा कि अब हर पखवाड़े में एक मंत्री नॉर्थ ईस्ट का दौरा करता है और पीएम बनने के बाद से नरेंद्र मोदी ने 80 बार इस क्षेत्र का दौरा किया है। केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (DONER) का गठन अटल जी ने किया था और अब मोदी जी ने यह सुनिश्चित किया कि सभी बड़े प्रोजेक्ट समय पर पूरे हों।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है
Write a Review