Moradabad: देवर ने भाभी संग किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई

Moradabad: देवर ने भाभी संग किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई

- नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर वारदात को दिया अंजाम

मुरादाबाद। डिलारी क्षेत्र की एक महिला को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसके देवर ने दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया । महिला ने पति पर भी गर्भपात कराने का आरोप लगाकर पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है।

डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को प्रार्थनापत्र सौंपा। कहा कि करीब ढाई साल पहले उसका निकाह मुरादाबाद के मंझोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुआ था। महिला ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसके पति के अन्य महिलाओं से संबंध है।

आरोप है कि उसका पति उसके पास कम आता था और उसे उसे खाने में नशीला पदार्थ खिला देता था। जिससे वह पूरी रात बेहोश रहती थी। महिला का आरोप है कि एक दिन देवर ने भी उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली।

आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत परिजनों से की तो उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे अपने साथ घर ले गए, लेकिन कुछ दिन बाद हुई पंचायत के बाद पति उसे ससुराल ले आया।

महिला का आरोप है कि करीब नौ माह पहले उसके ननदोई और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत ससुराल वालों से करने पर उन्होंने उसे अलग कमरा दिला दिया। आरोप है कि डेढ़ माह की गर्भवती होने पर पति ने दूसरे का बच्चा होने की बात कहकर उसका गर्भपात करा दिया। 

हालत बिगड़ने पर उसे ठाकुरद्वारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने पुलिस से पति और ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram