बागेश्वर धाम में एक महिला की मौत, 28 वर्षीय लड़की भी हुई लापता
पं. धीरेन्द्र शास्त्री के पन्ना रोड स्थित बागेश्वर धाम में एक महिला की मौत हो गई। किडनी की समस्या से पीड़ित यह महिला बुधवार को अपने पति के साथ अर्जी लगाने पहुंची थी। पंडाल में लाइन में खड़े-खड़े वह अचानक गिर पड़ी और वहीं दम तोड़ दिया।
33 साल की यह महिला नीलू उर्फ नीलम अपने पति देवेंद्र सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के महाराजपुर से आई थी। पति देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय से बीमार थी। इससे निजात पाने के लिए वह बागेश्वर धाम पहुंची थी। सुबह खाना खाया था। उसके बाद पंडाल में अर्जी के लिए लाइन में खड़ी हुई। इसी दौरान बेहोश हो गई। परिजन उसका शव यूपी अपने गृह ग्राम ले गए।

रोज बागेश्वर धाम की परिक्रमा लगा रही थी देवेंद्र ने बताया कि एक हफ्ते से प्रतिदिन यहां परिक्रमा कर रहे थे। पत्नी अच्छे से खाना-पीना कर रही थी। बुधवार को भी परिक्रमा लगाई थी। दरबार लगने वाला था। मैं भी पत्नी के साथ पहुंचा था। सुबह तक तो तबीयत ठीक थी। उसे दरबार में बिठाकर बाहर आया था। मैं परिक्रमा लगाकर भीतर गया तो देखा पत्नी की थोड़ी तबीयत नाजुक लग रही थी। ऐसा अक्सर हो जाया करता था। पहले भी ऐसी स्थिति कई बार बन चुकी थी।
देवेंद्र सिंह ने बताया, 'पत्नी को बागेश्वर धाम से मिली भभूति दी ही थी कि पुलिसवाले आए और बोले- यहां से महिला को ले जाओ। गाड़ी में डालकर दो घंटे खेत की तरफ रखे रहा। फिर एम्बुलेंस से लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एम्बुलेंस वाले भी छोड़कर चले गए। बोले- शव ले जाओ, जहां लेकर जाना है। बीते 8 महीने से वह ठीक थी। आराम से खाना खाती थी, घूमती-फिरती थी। संन्यासी बाबा उसे ठीक करते थे। डॉक्टर भी अचंभा मानते थे कि वह कैसे ठीक रह रही है।' उधर, थाना प्रभारी बमीठा परशुराम डाबर ने बताया कि महिला का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
बागेश्वर धाम दरबार से 28 साल की एक लड़की के लापता हो जाने का मामला भी सामने आया है। लापता कुमारी नीरज मौर्य 12 फरवरी को पिता ओमप्रकाश के साथ धाम पहुंची थी। उस दिन सुबह करीब 10 बजे के बाद वह कहीं नजर नहीं आई। पिता का कहना है कि वह प्रेत दरबार से गुम है। उन्होंने लोगों से मोबाइल नंबर 8955492438 या छतरपुर जिले के थाना बमीठा पर जानकारी देने के लिए कहा है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review