मेरठ: यूट्यूबर शादाब जकाती पर एक और महिला का आरोप, झारखंड की सहायिका ने बताया एक साल का उत्पीड़न
मेरठ में यूट्यूबर पर एक और गंभीर आरोप, छत्तीसगढ़ की महिला ने शोषण की शिकायत दी
मेरठ। यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक के बाद एक सामने आ रहे मामलों ने उन्हें विवादों में घेर लिया है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक घरेलू सहायिका से जुड़ा है, जिसने शादाब जकाती पर एक साल तक बंधक बनाकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में एसपी देहात ने इंचौली थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
पीड़ित महिला के अनुसार, वह मेरठ के इंचौली क्षेत्र में शादाब जकाती के घर के पास किराए पर रहती थी। करीब एक साल पहले उसकी पहचान शादाब जकाती से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत हुई और बाद में महिला उनके साथ रील और वीडियो बनाने लगी। इसी दौरान महिला शादाब जकाती के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करने लगी।
महिला का आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर शादाब जकाती और उसकी पत्नी ने उसे घर में ही रोककर रखा और लंबे समय तक प्रताड़ित किया। पीड़िता का कहना है कि उसे बाहर जाने से रोका गया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि इस दौरान शादाब जकाती ने कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता के अनुसार, वह डर और दबाव के कारण लंबे समय तक चुप रही, लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर अपने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद वह अपने पति के साथ इंचौली थाने पहुंची और शादाब जकाती के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी शादाब जकाती पर आरोप लग चुके हैं। कुछ समय पहले उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी बताई जाने वाली महिला के पति ने भी शादाब जकाती और अपनी पत्नी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात ने इंचौली थाना पुलिस को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review