आज का इतिहास 21 मार्च

आज का इतिहास 21 मार्च

21 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

  • जर्मनी के एरफर्ट शहर में 1349 में  ब्लैक डेथ दंगे हुए
  • हेनरी पंचम 1413 में इंग्लैंड के राजा बने।
  • तत्कालीन बंगलौर पर टीपू सुल्तान को पराजित कर अंग्रेजों की सेना ने 1791 में कब्जा किया।
  • नेपोलियन ने 1804 में फ्रांस की नागरिक संहिता को अपनाया।
  • कोलकाता में 1836 में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।
  • बहाई कैलेंडर की 1844 में शुरुआत की गई।
  • 1857 में जापान की राजधानी टोक्यो में आए जबरदस्त भूकंप में तकरीबन 170000 लोगों की जान गयी।
  • होंडुरास पर अमेरिका ने 1907 में हमला किया।
  • बेला कुन् द्वारा हंगेरियन सोवियत रिपब्लिक की 1919 में स्थापना।
  • फारसी भाषा वाले देश फारस का 1935 में नाम बदलकर ईरान किया गया।
  • हिटलर पर 1943 में जानलेवा हमला विफल।
  • दक्षिण अफ्रीका के शहर शार्पविल में श्वेत पुलिस ने 1960 में रंगभेद के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे अश्वेत नागरिकों के एक समूह पर गोलियां बरसा कर लगभग 75 लोगों को मार डाला।
  • इथोपिया में तीन हजार साल बाद 1975 में राजतंत्र समाप्त।
  • नाम्बिया को दक्षिण अफ्रीका से 1990 में आजादी मिली।


21 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1887 में वर्तमान शताब्दी के भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक मानवेन्द्र नाथ राय का जन्म।
  • 1912 में प्रसिद्ध संगीतकार ख़्वाजा खुर्शीद अनवर का जन्म।
  • 1916 में महान शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ का जन्म।
  • 1922 में अमेरिकी फिल्म निर्देशक और निर्माता रस मेयर का जन्म।
  • 1922 में बांग्लादेश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़ मुजिबुर रहमान का जन्म।
  • 1923 में धार्मिक नेता निर्मला श्रीवास्तव का जन्म।
  • 1937 में महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद जाफर का जन्म।
  • 1978 में बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्म।


21 मार्च को हुए निधन

  • महादजी शिन्दे के भाई तुकोजीराव होल्कर का पौत्र दौलतराव शिन्दे का 1827 में निधन।
  • हिन्दी के प्रमुख साहित्यकारों में से एक केशव प्रसाद मिश्र का 1952 में निधन।
  • ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का 1999 में निधन।
  • प्रसिद्ध उपन्यासकार शिवानी का 2003 में निधन।

21 मार्च के महत्त्वपूर्ण दिवस

  • विश्व कविता दिवस
  • विश्व वानिकी दिवस
  • अंतरराष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस
  • विश्व कठपुतली दिवस

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram