अमेरिका में रह रहे बेटे ने पकड़ी चोरी, पुलिस कार्रवाई में जमकर हुई फायरिंग
कानपुर में बंद घर में चोरी की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया । जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने गोली चला दी । पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया , घटना की सूचना पर डीसीपी खुद वहां पहुंच गए । अब दो अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है । चोरी की घटना की जानकारी अमेरिका में स्थित मकान मालीक के बेटों ने दी थी ।
कानपुर में बंद घर में चोरी कर रहे बदमाशों की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची । पुलिस को देखकर बदमाशों ने गोली चलाई. जिसके बाद पुलिस ने मकान को घेर लिया. सूचना पर पूर्वी जोन के थानों की पुलिस घटनास्थल पहुंची । इस बीच दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं । डीसीपी पूर्वी समेत अन्य आला अफसर भी घटनास्थल पहुंचे. जानकारी के अनुसार श्याम नगर के पास हरिओम अवस्थी का गंगा त्रिवेणी वाटिका के नाम से मकान है. हरिओम अवस्थी के दो इंजीनियर बेटे विजय और आशुतोष हैं. हरिओम दोनों बेटों के साथ अमेरिका में रहते हैं. श्याम नगर के मकान में किराए पर एक परिवार रहता है. परिवार भी अपने गांव चला गया था, जिसके कारण घर में ताला बंद था. मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. जो हरिओम के बेटों के मोबाइल से लिंक हैं ।
देर रात मकान में बदमाशों के घुसने से सिक्योरिटी अलार्म का अलर्ट आया तो हरिओम ने पड़ोसी को फोन करके घटना की जानकारी दी. पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंची पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की. पुलिस की फायरिंग से एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. जिसे पुलिस ने दबोच लिया और उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल भेजा. मकान की चारों ओर से घेराबंदी की गई. लगभग तीन घंटे तक पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन अन्य बदमाशों का कुछ भी पता नहीं चल पाया ।।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review