उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्यवाही, लग सकती है NSA
उत्तर प्रदेश सरकार बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्त हो गई है। अब यहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठा यूपी बोर्ड का कोई छात्र अगर नकल करता है तो उस पर NSA यानी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्यवाही की जाएगी। इतना ही नहीं यदि सामूहिक नकल करते पकड़े गए तो फौरन परीक्षा को निरस्त करने के साथ ही परीक्षा केंद्र को भी डिबार कर दिया जाएगा। इस बार की परीक्षा में प्रश्न पत्र को रखने के लिए प्रिंसिपल के रूम से अलग एक कमरा तैयार किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी निर्देश जारी किए हैं। साथ ही यह निर्देश भी दिया गया है कि केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की लिस्ट जल्द से जल्द तैयार कर ली जाए। गौरतलब है कि अगले महीने 16 फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा की तैयारी को लेकर महानिदेशक ने डीआईओएस मनोज कुमार और जॉइंट एजुकेशन डायरेक्टर आर. पी. शर्मा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग किया।
महानिदेशक की तरफ से यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के दौरान अगर कोई भी छात्र नकल संबंधी गतिविधि में पकड़े जाने पर उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्यवाही की जाए। इसके अलावा प्रश्न पत्र की सुरक्षा के मद्देनजर सेंटर पर प्रधानाचार्य कक्ष से अलग एक स्ट्रॉंग रूम बनाया जाए।
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के प्रावधान के तहत अगर किसी भी व्यक्ति से कोई खतरा नजर आता है तो उसे हिरासत में लिया जा सकता है। और यदि सरकार को ऐसा लगता है कि कोई व्यक्ति देश के लिए खतरा है तो उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। रासुका के तहत किसी संदिग्ध व्यक्ति को 3 महीने के लिए बिना जमानत के हिरासत में रखा जा सकता है। और इसकी अवधि बढ़ाकर 12 मई तक की जा सकती है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review