मेरठ STF ने 4 टाइम बम के साथ आरोपी जावेद को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर : मेरठ STF की टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र से जावेद नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है जिसकी निशानदेही पर एस टी ऍफ़ ने बोतल नुमा चार टाइम बम भी बरामद किये है। युवक के पास से चार जिन्दा टाइम बम मिलने के बाद इलाके में खलबली मची हुई है। स्थानीय पुलिस और मेरठ एस टी एफ युवक को हिरासत में लेकर कई बिन्दुओ पर जाँच कर रही है की कंही जावेद के तार किसी आतंकवादी संगठन से तो नहीं जुड़े है। जानकारी के मुताबिक शामली जनपद निवासी एक महिला इमराना ने एस टी एफ द्वारा गिरफ्तार किये गए युवक जावेद को चार टाइम बम बनाने का ऑर्डर दिया था।
दरअसल मामला मुज़फ्फरनगर के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मिमलाना का है जहा मिमलाना रोड रामलीला टीला थाना कोतवाली नगर निवासी जावेद पुत्र जरीफ अहमद को शुक्रवार सुबह 10.45 बजे काली नदी का पुल चरथावल रोड से मेरठ एस टी एफ टीम ने गिरफ्तार किया है। बोतल बम आईडी बनाने के बारे में पूछने पर जावेद ने एस टी एफ को बताया कि वह अपने चाचा मोहम्मद आरर्शी पुत्र खलील के साथ पटाखे बनाने का काम करता है। इसी दौरान उसने बारूद व बोतल बम आईडी बनाने का काम भी सीखा। इसके अलावा अन्य जानकारी यूट्यूब और इंटरनेट के माध्यम से हासिल की। जावेद के पिता आरिफ अहमद भी पटाखा बनाने का काम करते थे। आरिफ कई वर्ष पहले किसी काम से नेपाल गया था जहा उसने एक नेपाल के काठमांडू निवासी एक हिन्दू महिला नीतू से प्रेम विवाह कर लिया था। आरोपी जावेद की मॉ नीतू नेपाल के काठमांडू में लाजिम खरसानी ताल में रहती है। आरिफ अहमद से नीतू को तीन बच्चे पैदा हुए जिसमे बड़ा बेटा प्रवेज जो अमेरिका के न्यूयार्क में रहकर एम सी आर शॉपिंग स्टोर पर काम करता है । दूसरे नंबर पर बहन है जो अपने पति के साथ दुबई में रहती है। इन तीनो भाई बहन का जन्म नेपाल में हुआ। जावेद ने नर्सरी से कक्षा 7 तक नेपाल में पढाई की उसके बाद वह अपने पिता आरिफ के साथ मुज़फ्फरनगर आ गया और पिता के साथ रहकर पटाखा बनाने का काम करें लगा। कई वर्ष पहले पिता की मौत के बाद जावेद अपने चाचा और चाची एक साथ रह रहा था। जावेद की चाची का कहना है कि वह बहुत अच्छा लड़का है लेकिन पता नहीं वह कैसे किसी के बहकावे में आ गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को पुलिस उनके घर आई थी।
पुलिस घर से कुछ सामान अपने साथ ले गई। बताया कि जावेद 10वीं तक पढ़ा हुआ है और वह लोवर टीशर्ट बेचने का काम करता है।जावेद की चाची का कहना है कि वह हर किसी की मदद करता है लेकिन पता नहीं पुलिस उसे क्यों पकड़ कर ले गई है। उनका कहना है कि जावेद पिछले 15 साल से हमारे पास ही रहता है। वह बम बनाने का काम नहीं करता है। जावेद का चाचा पटियाला में कपडे का काम करता है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review