इसको देख लोगों की जुबान पर आ गया “उर्फी का नाम” पहनावे से बन गई पहचान !

इसको देख लोगों की जुबान पर आ गया “उर्फी का नाम” पहनावे से बन गई पहचान !

दिल्ली मेट्रो के एक कोच में बेहद ‘कम कपड़ों’ में सफर कर रही एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में मेट्रो की महिला कोच के अंदर एक लड़की बेहद ‘छोटे कपड़ों’ दूसरी महिला यात्रियों के साथ में बैठी हुई नजर आ रही है। बाद में वह खड़ी होकर वहां से चली जाती है।

इस लड़की को देख मेट्रों में मौजूद लोगों के होश उड़ गए। इस दौरान कुछ लोग इस लड़की की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी तुलना टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद से कर रहे हैं। जो इसी तरह के बेहूदे कपड़ों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों पर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है। कई लोगों ने सार्वजनिक रूप से अनुचित तरीके से कपड़े पहनने के लिए लड़की की आलोचना की तो कुछ लोगों ने उस व्यक्ति को नसीहत दे डाली जो बिना लड़की की सहमति से उसका वीडियो बनाया है।

उधर वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली मेट्रो की ओर से कहा कि वह अपने यात्रियों से अपेक्षा करती है कि वे सभी सामाजिक शिष्टाचार और प्रोटोकॉल का पालन करें, जो समाज में स्वीकार्य हैं। इसमें ये भी कहा गया है कि यात्रियों को किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए या ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए जो अन्य यात्रियों की संवेदनाओं को ठेस पहुंचाए।

इतना ही नहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन के संचालन और रखरखाव अधिनियम में अभद्रता को धारा 59 के तहत दंडनीय अपराध के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। DMRC ने यात्रियों से सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करते समय मर्यादा बनाए रखने की अपील की, कहा कि यात्रा के दौरान कपड़ों की पसंद जैसे मुद्दे एक व्यक्तिगत मुद्दा है, यात्रियों से अपेक्षा की जाती है कि वे एक जिम्मेदार तरीके से अपने आचरण को आत्म-विनियमित करें। वीडियो को मूल रूप से एनसीएमइंडिया काउंसिल फॉर मेन अफेयर्स के ट्विटर हैंडल द्वारा साझा किया है।

दरअसल मेट्रो बेहद कम कपड़े पहन कर सफर करने वाली लड़की की पहचान रिदम चन्ना के रूप में हुई है। 19 वर्षीय रिदम खुद को एक मॉडल और एक्टर बताती हैं। उसने अपने पहनावे को लेकर मीडिया से बात-चीत में कहा कि यह कोई एक दिन में नहीं हुआ, वह कई महीनों से इसी तरह मेट्रो में सफर कर रही हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram