ED Action: खनन माफिया मोहम्मद इकबाल के प्रत्यर्पण की कवायद शुरू

ED Action: खनन माफिया मोहम्मद इकबाल के प्रत्यर्पण की कवायद शुरू

- ईडी ने पूछा, कब निरस्त हुआ इकबाल का पासपोर्ट

लखनऊ। सहारनपुर की ग्लोकल यूनिवर्सिटी को जब्त करने के बाद अब ईडी ने खनन माफिया मोहम्मद इकबाल का दुबई से प्रत्यर्पण कराने की कवायद शुरू कर दी है। राजधानी स्थित ईडी के जोनल मुख्यालय की ओर से विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर मोहम्मद इकबाल के पासपोर्ट के निरस्त होने, विदेश यात्राओं आदि की जानकारी मांगी गयी है। 

सूत्रों की मानें तो विदेश मंत्रालय से इकबाल के पासपोर्ट की जानकारी मिलने के बाद उसके प्रत्यर्पण की कार्यवाही शुरू की जाएगी। दरअसल, ईडी ने मोहम्मद इकबाल उर्फ हाजी इकबाल उर्फ बाला को कई बार नोटिस देकर तलब किया, लेकिन वह दुबई फरार होने की वजह से पेश नहीं हुआ। इस बीच अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान उसने खुद के बीमार होने की वजह से दुबई में इलाज कराने के लिए आने का दावा किया। साथ ही, ईडी के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना बयान दर्ज कराने की पेशकश की थी। 

ईडी ने अपने नोटिसों की लगातार अवलेहना होने पर दो दिन पहले इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी को जब्त कर लिया था। अब ईडी के अधिकारी उसके दुबई में इलाज के बारे में भी जानकारी जुटा रहे हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram