Meerut Protest: पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ सड़क पर उतरा शिया समुदाय
मेरठ के अब्दुल्लापुर में पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन, शिया मस्जिद हमले पर फूटा आक्रोश
मेरठ। पाकिस्तान में शिया समुदाय को लगातार निशाना बनाए जाने और इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हुए भीषण आतंकी हमले के विरोध में सोमवार देर शाम मेरठ के अब्दुल्लापुर इलाके में जोरदार प्रदर्शन किया गया। हुसैनी चौक पर शिया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की और पाकिस्तान का झंडा जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “आतंकवाद मुर्दाबाद” के नारे गूंजते रहे।
बताया गया कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले में 30 से अधिक नमाजियों की मौत हो गई, जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। धमाके में मस्जिद और इमामबाड़ा की इमारत को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद भारत में भी लोगों में गहरा रोष देखा जा रहा है।
ज्ञापन सौंपकर पाकिस्तान की निंदा, आतंकी देश घोषित करने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने सीओ सदर देहात सुधीर सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए पाकिस्तान की इस कायराना आतंकी कार्रवाई की कड़ी निंदा की। ज्ञापन में मांग की गई कि भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाए और संयुक्त राष्ट्र में उसे आतंकवादी देश घोषित कराने के लिए ठोस पहल करे। इस दौरान थाना भवनपुर प्रभारी जोगिंदर सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
शिया धर्मगुरुओं का आरोप—सरकारी संरक्षण में पनप रहा आतंकवाद
प्रदर्शन के दौरान शिया धर्म गुरु मौलाना वसी हैदर ने कहा कि जिस तरह अफगानिस्तान में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, उसी तरह पाकिस्तान में शिया समुदाय को योजनाबद्ध तरीके से टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस्लामी देश नहीं, बल्कि आतंकवाद का गढ़ बन चुका है। वहीं सैयद फैजी नकवी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान सरकार जानबूझकर शिया समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा को नजरअंदाज कर रही है और आतंकियों को सरकारी संरक्षण मिल रहा है।
प्रदर्शन में मोहम्मद आमिर नकवी, मंसूर, नादिर, पूर्व पार्षद शौकत अली, रहबर अली, मीसम नकवी, शाकिर जैदी, सुएब, जोन अब्बास, फैसल, अमजद नकवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review