मेरठ में एमडीए का बुलडोजर एक्शन, दौराला में कई अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
मेरठ में एमडीए का बड़ा एक्शन, दौराला क्षेत्र में कई अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को दौराला क्षेत्र में कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। प्राधिकरण की टीम ने बिना स्वीकृत लेआउट और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष के निर्देश पर की गई।
25 हजार वर्गमीटर से ज्यादा क्षेत्र में कार्रवाई
एमडीए के अनुसार दौराला थाना क्षेत्र के मैन दौराला समौली रोड, मटौर पावर हाउस के पास अनिल चौधरी द्वारा लगभग 8000 वर्गमीटर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां सड़क, दीवारें, बाउंड्री वॉल और अन्य निर्माण कार्यों को तोड़ दिया गया।
इसी तरह वीवी एन्कलेव, मैन दौराला समौली रोड पर विनोद और राजेंद्र सिंह द्वारा करीब 12000 वर्गमीटर भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। यहां सीसी रोड, दीवारें, बिजली के खंभे और अन्य निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया।
यह भी पढ़िए - मेरठ में MDA का बड़ा एक्शन, 4 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
समौली गेट के पास भी चला अभियान
एमडीए टीम ने लावड़-दौराला रोड स्थित समौली गेट के पास संजय शर्मा और नरेंद्र राणा द्वारा लगभग 5000 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर भी कार्रवाई की। यहां डामर रोड, बाउंड्री वॉल और अन्य निर्माण तोड़े गए।
इसके अलावा दौराला समौली रोड पर अन्य अवैध कॉलोनियों को भी निशाना बनाया गया और कई निर्माण हटाए गए।
भारी पुलिस बल और प्रवर्तन टीम रही मौजूद
ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन, उप प्रभारी प्रवर्तन, प्राधिकरण प्रवर्तन खंड, स्टाफ और सचल दस्ता मौके पर मौजूद रहा। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई गई।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
मेरठ विकास प्राधिकरण ने साफ किया है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना नक्शा पास कराए या अनुमति के निर्माण करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review