मेरठ कांग्रेस कार्यालय में महापुरुषों को नमन, मालवीय–राजगोपालाचारी–बिजली पासी को दी श्रद्धांजलि

मेरठ कांग्रेस कार्यालय में महापुरुषों को नमन, मालवीय–राजगोपालाचारी–बिजली पासी को दी श्रद्धांजलि

मेरठ कांग्रेस कार्यालय में महापुरुषों को नमन, मालवीय–राजगोपालाचारी–बिजली पासी को श्रद्धांजलि

मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ द्वारा गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट में भारत रत्न की जयंती, प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न की पुण्यतिथि तथा समाज सुधारक की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने की, जबकि संचालन महानगर महासचिव सचिन शर्मा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। अपने संबोधन में हरिकिशन वर्मा ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य कर राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखी। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय जैसे संस्थान की स्थापना कर भारतीय शिक्षा को नई दिशा दी।

वर्मा ने कहा कि चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और प्रशासनिक कुशलता देश के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। वे सिद्धांतों, सादगी और राष्ट्रहित के प्रतीक थे। वहीं महाराजा बिजली पासी को सामाजिक न्याय, समानता और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के संघर्ष का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी समाज को नई ऊर्जा देते हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता हरीश त्यागी ने कहा कि ने हमेशा महापुरुषों के विचारों और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को मजबूत, समावेशी और न्यायपूर्ण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व एआईसीसी सदस्य महेंद्र धानक, युवक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहतास भैया तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री प्रकाश त्यागी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष महेंद्र गुजर्र, डॉ. अशोक आर्य, हरिकिशन प्रजापति, अवधेश बिहारी सक्सेना, कुलदीप शर्मा, डॉ. राजन त्यागी, निसार अब्बासी, अजब सिंह, मुजाहिद, नरेश नेगी, अशोक कुमार शर्मा, चौधरी मेहरुद्दीन, मनुज राणा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम ने महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के संकल्प को दोहराया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram