भारत के मुँह तोड़ जवाब से ब्रिटिश सरकार के होश ठिकाने, बदल गये नियम

भारत के मुँह तोड़ जवाब से ब्रिटिश सरकार के होश ठिकाने, बदल गये नियम

केंद्र सरकार एक बार फिर ब्रिटिश हुकूमत को घुटनों पर ले आई है भारत द्वारा करारा जवाब दिए जाने के बाद आखिरकार ब्रिटिश सरकार को झुकना पड़ा है.हाल ही में भारत और ब्रिटिश सरकार की आपस में क्वारंटाइन नियमों को लेकर ठन गई थी. दरअसल, सबसे पहले ब्रिटेन ने भारत की वैक्सीन को मंजूरी नहीं दी थी और फिर जब मंजूरी दी तो भारत से ब्रिटेन जाने वाले नागरिकों के लिए क्वारंटाइन रहना अनिवार्य कर दिया था. ब्रिटेन ने नरम रवैया अपनाते हुए क्वारंटाइन नियमों में बदलाव किया है. जिन भारतीयों को कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज लगी होंगी, उन्हें क्वारंटाइन में नहीं रहना होगा.इसके अलावा, जिस वैक्सीन को ब्रिटिश सरकार ने मंजूरी दी है, उसकी दोनों डोज लेने वाले भारतीयों को भी क्वारंटाइन में रहने की जरूरत नहीं होगी. 11 अक्टूबर से इन नियमों को लागू किया जाएगा.
भारत में ब्रिटेन के राजदूत एलेक्स ऐलिस ने ट्वीट कर ब्रिटेन द्वारा यात्रा नियमों में किए गए बदलाव की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ''भारत से ब्रिटेन जाने वाले भारतीयों के लिए कोई भी क्वारंटाइन नियम लागू नहीं होगा. उन्हें कोविशील्ड या फिर यूके-अप्रूव्ड वैक्सीन लगी होनी चाहिए. यह नियम 11 अक्टूबर से लागू होंगे.'' इसके साथ ही ब्रिटेन सरकार ने भारत सरकार का धन्यवाद भी किया है. एलेक्स ने कहा, ''पिछले महीने से सहयोग के लिए भारत सरकार को धन्यवाद.''
इसके बाद भारत सरकार ने भी जैसे को तैसा के सिद्धांत पर काम करते हुए ब्रिटिश नागरिकों के भारत आने को लेकर सख्ती कर दी थी. सरकार ने ब्रिटेन से आने वाले लोगों के लिए क्वारंटाइन नियमों को अनिवार्य कर दिया गया था. 4 अक्टूबर से लागू हुए नियमों के बाद भारत पहुंचने वाले ब्रिटिश नागरिकों को 72 घंटे पहले ही आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया गया. साथ ही भारत आने के बाद भी आठ दिनों के बाद भी टेस्टिंग करवानी होती है. दस दिन तक अपने खर्चे पर उन्हें क्वारंटाइन भी रहना होता है. सरकार के इस नियम के बाद ब्रिटिश सरकार बैकफुट पर आ गई थी.ब्रिटेन ने अपडेट की थी ट्रैवल एडवाइजरी भारत सरकार के कड़े तेवर के बाद ब्रिटेन ने ट्रैवल एडवाइजरी को भी अपडेट किया था. अपने ऐसे नागरिकों को भारत सरकार के नियमों के बारे में जानकारी दी गई थी, जो आने वाले समय में भारत की यात्रा करने जा रहे थे. अपडेटेड एफसीडीओ एडवाइजरी में कहा गया था कि भारत में आने वाले सभी यात्रियों को अपनी टीकाकरण की स्थिति के बावजूद एयरपोर्ट पर आगमन और आगमन के आठ दिनों के बाद अपनी नागत पर कोविड-19 आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा. साथ ही 10 दिनों तक अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन रहना होगा.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram