मथुरा के दौलतपुर में मुस्लिम समाज ने ली साइबर अपराध न करने की शपथ

मथुरा के दौलतपुर में मुस्लिम समाज ने ली साइबर अपराध न करने की शपथ

मथुरा। मथुरा जिले से एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। गोवर्धन क्षेत्र का दौलतपुर गांव, जिसे कुछ समय पहले तक साइबर ठगी के मामलों के कारण ‘मिनी जामताड़ा’ कहा जाने लगा था, अब अपनी छवि बदलने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने पंचायत कर साइबर अपराध न करने और समाज को सही राह पर ले जाने की सामूहिक शपथ ली।

शुक्रवार को गांव में एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में दौलतपुर के साथ-साथ देवसेरस, नगला तकिया और मढ़ौरा गांव के सैकड़ों ग्रामीण और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। पंचायत का मुख्य उद्देश्य था—साइबर अपराध से दूरी बनाना और गांवों की बदनामी को हमेशा के लिए खत्म करना।

पंचायत में मौजूद समाज के बुजुर्गों और प्रबुद्ध लोगों ने साफ कहा कि अब गांवों को ठगी का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। सभी ने यह संकल्प लिया कि न तो वे खुद किसी तरह के साइबर अपराध में शामिल होंगे और न ही किसी अपराधी को शरण देंगे। युवाओं से अपील की गई कि वे मेहनत और ईमानदारी के रास्ते पर चलें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।

इस मौके पर के सीओ अनिल कुमार ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि दौलतपुर गांव के प्रधान और ग्रामीणों की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जो लोग सही रास्ते पर चलेंगे, पुलिस प्रशासन उनके साथ है। लेकिन अगर भविष्य में कोई भी व्यक्ति साइबर अपराध में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने भी ग्रामीणों के इस कदम का सम्मान किया है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए नई पुलिस चौकी स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है, जिसके लिए ग्राम प्रधान से जमीन उपलब्ध कराने की बात कही गई है। वहीं गांव की एक कमेटी भी बनाई जाएगी, जो युवाओं की गतिविधियों पर नजर रखेगी।

ग्रामीणों का कहना है कि वे अब अपने गांव की पहचान मेहनत, ईमानदारी और भाईचारे से कराना चाहते हैं। इस सामूहिक पहल से उम्मीद है कि दौलतपुर और आसपास के गांवों से ‘मिनी जामताड़ा’ का दाग हमेशा के लिए मिट सकेगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram