Action: यौन उत्पीड़न में कोरियोग्राफर जानी मास्टर अरेस्ट
- महिला सहकर्मी की तहरीर पर पुलिस ने गोवा में की कार्रवाई
नई दिल्ली। डांस कोरियोग्राफर जानी मास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ पूर्व सहकर्मी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि जाने-माने डांस कोरियोग्राफर जानी मास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर उनके साथ काम करने वाली एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जानी मास्टर का असली नाम शेख जानी है। उन्हें साइबराबाद पुलिस ने गोवा में गिरफ्तार किया। अब उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से ट्रांजिट वारंट मिलने के बाद उन्हें हैदराबाद लाया जाएगा।
इससे पहले जानी मास्टर के खिलाफ हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। 21 वर्षीय महिला कोरियोग्राफर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उन्होंने कई बार उसका यौन शोषण किया। जानी हाल ही में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ में ‘आई नहीं...’ को कोरियोग्राफ करने के लिए चर्चा में थे।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह पिछले कुछ महीनों से जानी मास्टर के साथ मिलकर काम कर रही थीं। आउटडोर शूटिंग के दौरान मास्टर ने उनके साथ मारपीट की। महिला की शिकायत के बाद एक जीरो एफआईआर दर्ज की गई और मामला नरसिंगी पुलिस को सौंप दिया गया। ‘जानी मास्टर’ पर दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और किसी व्यक्ति को जानबूझकर चोट पहुंचाने सहित आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
मशहूर कोरियोग्राफर हैं जानी मास्टर
जानी मास्टर मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में भी कई शानदार गानों को कोरियोग्राफ किया है। बॉलीवुड में उन्होंने ‘जय हो’ फिल्म का ‘फोटोकॉपी’, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ टाइटल ट्रैक, ‘लाल पीली अंखियां’ और ‘स्त्री 2’ से ‘आज की रात’ और ‘आई नहीं...’ को कोरियोग्राफ किया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review