बिल्डर की वादाखिलाफी के चलते सोसाइटी वालो की जान खतरे में,मेरठ वन सोसाइटी के लोगो का हंगामा
मेरठ। दिल्ली देहरादून बाईपास पर स्थित मेरठ वन कॉलोनी में बिल्डर की वादा खिलाफी से नाराज निवासियों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। उन्होंने कॉलोनी के सेल्स ऑफिस पर ताला जड़ते हुए स्टाफ को बाहर निकाल दिया। इसी के साथ कॉलोनी के बाहर चल रहे कमर्शियल काम्पलेक्स का काम रुकवाते हुए अपनी मांग पूरी ना होने तक कॉलोनी के स्टाफ को काम ना करने देने की चेतावनी दी है।
कॉलोनी के रहने वाले रिटायर्ड डिप्टी एसपी धुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में कॉलोनी में फ्लैट खरीदते समय बिल्डर ने यहां रहने वाले सभी निवासियों को कॉलोनी के बाहर सर्विस रोड बनाए जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक भी यह वादा पूरा नहीं किया गया। कॉलोनी के बाहर सर्विस रोड ना होने के कारण अब तक सड़क हादसों में एक दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कॉलोनी में बिल्डर द्वारा अलग से पावर ग्रिड का इंतजाम ना करके कॉलोनीवासियों को ऊंचे दामों पर विद्युत सप्लाई दी जा रही है। इसी के साथ साथ सीवर ट्रीटमेंट प्लान, स्ट्रीट लाइट और अन्य कई समस्याओं से भी कॉलोनी के निवासी जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में डीएम से लेकर कमिश्नर तक से शिकायत की गई। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके चलते शनिवार को कॉलोनी के निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी के सेल्स ऑफिस के स्टाफ को बाहर निकालते हुए वहां ताला लगवा दिया। इसी के साथ कॉलोनी के बाहर बिल्डर द्वारा बनवाए जा रहे काम्प्लेक्स का काम भी रुकवा दिया। कॉलोनीवासियों ने जमकर हंगामा करते हुए अपनी मांग पूरी ना होने तक बिल्डर के स्टाफ को काम ना करने देने की चेतावनी दी है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review