Ladakh : टैंक अभ्यास के दौरान सेना के पांच जवान नदी में डूबे

Ladakh : टैंक अभ्यास के दौरान सेना के पांच जवान नदी में डूबे

- नदी पार करते समय अचानक बढ़े जलस्तर की चपेट में आए

लेह । लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी पार करते समय सेना के पांच जवान बलिदान हो गए। टैंक अभ्यास के दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से हादसा हो गया। सेना के पांच जवानों की जान चली गई।

रक्षा अधिकारी ने कहा कि लद्दाख में न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शनिवार तड़के एक टी-72 टैंक में नदी पार करते समय सेना के पांच जवानों नदी में बह गए। नदी में डूबने से पांच जवान बलिदान हुए। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई है।

जवानों के शव हुए बरामद

अधिकारियों ने बताया कि टी-72 टैंक, जिसमें कई सैनिक सवार थे। जब वे नदी पार कर रहे थे तो अचानक आई बाढ़ के कारण डूब गए। जेसीओ सहित पांच जवानों की मौत हो गई। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। पांचों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जो जवान बलिदान हुए हैं, उनकी पहचान कर ली गई है।

बलिदान हुए जवानों में आरआईस एमआर के रेड्डी, डीएफआर भूपेन्द्र नेगी, एलडी अकदुम तैयबम, हवलदार ए खान, सीएफएन नागराज पी (एलआरडब्ल्यू) शामिल हैं।

राजनाथ सिंह ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “लद्दाख में एक नदी के पार टैंक ले जाते समय एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने पर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।”

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram