लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर माफिया संजीव जीवा माहेश्वरी को मारी गोली, वकील की ड्रेस में आए हमलावर

लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर माफिया संजीव जीवा माहेश्वरी को मारी गोली, वकील की ड्रेस में आए हमलावर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी वकील की ड्रेस पहनकर आए और उन्होनें कचहरी में घुसकर घटना को अंजाम दिया।

जानकारी मिल रही है कि लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारी गई। मृतक की पहचान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया संजीव जीवा माहेश्वरी के रूप में हुई है। गोली लगने पर संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। संजीव जीवा बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या का आरोपी था। इसके अलावा वह कई दूसरे मामलों में अभियुक्त था। घटनास्थल पर इस समय भारी पुलिस बल मौजूद है।

बता दें कि संजीव जीवा माहेश्वरी पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। उस पर बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या का आरोपी था। इसके साथ ही उसका कनेक्शन मुख्तार अंसारी के साथ भी बताया जा रहा है। वह मुख्तार का शूटर रहा है। संजीव जीवा का नाम चर्चित कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी सामने आया था।  

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram