विधानसभा से लाइव करने पर निलंबित हुआ सपा विधायक

विधानसभा से लाइव करने पर निलंबित हुआ सपा विधायक

मेरठ। मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने मैनपुरी और रामपुर के उपचुनाव में प्रशासन पर दबंगई का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। अतुल ने इस पूरे हंगामे का वीडियो फेसबुक पर लाइव कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही विधानसभा में आक्रोश फैल गया और अन्य विधायकों ने अतुल इस कार्यवाही को नियम विरुद्ध बताते हुए हंगामा कर दिया। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने अतुल को इस सत्र के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया है।

बताते चलें कि एक दिन पहले रामपुरी और मैनपुरी में हुए उपचुनाव को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान ने दोनों जिलों के स्थानीय प्रशासन पर उपचुनाव के दौरान दबंगई का आरोप लगाया था। मंगलवार को लखनऊ में विधानसभा सत्र के दौरान अतुल प्रधान ने विधानसभा में हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि दोनों जिलों के स्थानीय प्रशासन ने सपा समर्थकों को वोट नहीं डालने दिए। वहीं, अतुल ने इस पूरे हंगामे की वीडियो फेसबुक पर लाइव कर दी। जिस पर धड़ाधड़ कमेंट भी आने शुरू हो गए।

उधर, मामले की जानकारी मिलते ही विधानसभा में मौजूद भाजपा और अन्य दलों के विधायकों ने हंगामा कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अतुल को चेतावनी देते हुए कहा कि वह तत्काल विधानसभा चले जाएं, वरना उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। इसी के साथ विधानसभा अध्यक्ष ने अतुल प्रधान को इस सत्र के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram