Umesh Pal Case: माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार
- भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया
प्रयागराज। खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी ने बालू ठेकेदार को सरेराह तमंचा सटाकर दो लाख रंगदारी मांगी। 20 हजार रुपये भी ले लिए। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने रात में ही ताबड़तोड़ दबिश दी। साथ ही देर रात उसे चकिया से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 10 बम भी बरामद किए। थाने में देर रात तक उससे पूछताछ जारी थी।
करेली के नयापूरा के रहने वाले श्याम पाल बालू-गिट्टी के ठेकेदार हैं। बुधवार शाम को वह खुल्दाबाद थाने पहुंचे।बताया कि 22 मार्च की रात लगभग आठ बजे वह दूध व खोवा लेने जा रहे थे। चौफटका पुल के नीचे उसे दो लोगों ने जबरन रोक लिया। उनमें से एक ने खुद को अतीक का शूटर बल्ली पंडित बताया। फिर कहा कि मैंने पहले भी तुम्हे कहलवाया था कि धंधा करना है तो दो लाख रुपये देना पड़ेगा। इतना कहते हुए तमंचा निकालकर उसके सीने में सटा दिया। वादी का यह भी कहना है कि डरवश उसने अपने पास मौजूद 20 हजार रुपये आरोपी को दे दिए और हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए जान बचाई। घर पहुंचकर उसने परिजनों को जानकारी दी लेकिन डरवश पुलिस के पास नहीं आ सका। बुधवार को हिम्मत करके थाने पहुंचा और शिकायत की।
मामले की जानकारी पर अफसरों ने अलग-अलग टीमें लगाकर आरोपी की तलाश शुरू कराई। धूमनगंज से लेकर पूरामुफ्ती और खुल्दाबाद में ताबड़तोड़ दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान ही देर रात चकिया इलाके से बल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक झोला बरामद हुआ है जिसमें 10 बम मिले हैं। पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ में जुटी रही जबकि अफसर कुछ बोलने से इंकार करते रहे। एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर सिर्फ इतना बताया कि बल्ली पंडित की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धूमनगंज के नीवा का रहने वाला बल्ली पंडित हार्डकोर अपराधी है। वह धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। साबरमती जेल में रहने के दौरान वह अतीक के इशारे पर जमीन पर कब्जे और रंगदारी मांगने की वारदातों को अंजाम देता रहा। उमेश पाल हत्याकांड के बाद उसका नाम तब चर्चा में आया जब उसका शाइस्ता परवीन के साथ वीडियो वायरल हुआ।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review