शरद पवार का ऐलान, NCP के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे

शरद पवार का ऐलान, NCP के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे

शरद पवार ने एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने कहा है कि अब वो पुराना निर्णय वापस ले रहें हैं।

शरद पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ऐलान किया कि वो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। शरद पवार ने कहा कि लोगों ने विनती की कि मैं पद पर वापस आऊं। पवार ने कहा कि मैंने इस्तीफे की बात किताब विमोचन के दिन कहा था। उन्होंने कहा, “2 मई को लोक माझे सांगाती के प्रकाशन के दौरान मैंने एनसीपी के अध्यक्ष पद से निवृत होने का निर्णय जाहिर किया था। सार्वजनिक जीवन में 63 वर्ष होने के बाद सभी जवाबदारी से मुक्त होने का फैसला लेने के कारण लोगों में नाराजगी थी।” 

इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की समिति ने आज पवार का इस्तीफा नामंजूर किया। पार्टी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए पवार ने 18 सदस्यीय समिति का गठन किया था।

आपको बता दें कि शरद पवार ने 2 मई को अचानक अध्यक्ष पद से इस्तीफे का ऐलान कर सबको चौंका दिया था। पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता पवार से अपना इस्तीफा वापस लेने की लगातार मांग कर रहे थे। शरद पवार ने कल गुरुवार को आंदोलन और नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने अपना फैसला बदलने का इरादा जाहिर कर दिया था।

शरद पवार ने कहा था, “मैं आप सभी की इच्छा को नजरअंदाज नहीं करूंगा और उसी के मुतबिक फैसला लूंगा। मैं अगले एक या दो दिन में फैसला लूंगा और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप लोगों को मेरे फैसले के बाद आंदोलन नहीं करना पड़ेगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram