Meerut : कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन हुआ चौकन्ना
- मंडलायुक्त और एडीजी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
मेरठ। आने वाली 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। लाखों की संख्या में लोग कांवड़ लेकर महादेव के दरबार के लिए रवाना होते हैं। हर वर्ष लगातार बढ़ती कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए इस बार जिला प्रशासन अभी से चौकन्ना हो गया है। मेरठ मंडल की आयुक्त सेल्वा कुमारी जे., एडीजी ध्रुवकान्त ठाकुर, आईजी नचिकेता झा, जिलाधिकारी दीपक मीणा व एसएसपी विपिन टाडा द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने औघडनाथ मंदिर क्षेत्र, पल्लवपुरम, सिवाया टोल प्लाजा, दौराला पुल, नानू का पुल, भोले की झाल तथा जानीखुर्द सहित समस्त कांवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे कांवड मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सडक मरम्मत, जल निकासी, शौचालय आदि व्यवस्थाओ के संबंध में संबंधित अधिकारियो को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बलराम सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा, एसपी देहात कमलेश बहादुर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। यहां बता दें कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 22 जुलाई से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा। सभी प्रकार के भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। 29 जुलाई से सभी प्रकार के वाहन रोक के दायरे में आ जाएंगे।
मेरठ के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा के अफसरों के साथ क्या क्या तैयारी हैं इसका जायजा लेने छह जुलाई को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार मेरठ आएंगे और चार राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review