रूठ गई है मां लक्ष्मी... घर में रहती है पैसों की किल्लत, करें ये उपाय
कई बार घर में इनकम के साधन होने के बावजूद पैसों की तंगी बनी रहती है। इनकम कितनी भी हो लेकिन आखिर में एक भी पैसा जेब में नहीं बचता है। कहते हैं ऐसा मां लक्ष्मी के रूठने से होता है, जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है उस घर में कभी भी धन की कंगाली नहीं होती है। हर कोई चाहता है कि घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे।
ऐसे में अगर आपके घर में भी पैसों की किल्लत आ रही है तो समझ जाइए कि आपसे लक्ष्मी रूठ गई हैं। मां लक्ष्मी को मनाने के लिए आप शुक्रवार के दिन कुछ आसान से उपाय कर सकते हैं।
मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन गो-माता को ताजी रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे तो हर शुक्रवार को ये काम करें।
कहते हैं मां लक्ष्मी को खुश करना है तो विष्णु जी का प्रसन्न होना बेहद जरूरी है। ऐसे में शुक्रवार के दिन स्नान कर साफ कपड़े पहनें और फिर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर उस जल से विष्णु जी का जलाभिषेक करें।
मां लक्ष्मी को सफेद रंग अति प्रित होता है ऐसे में शुक्रवार के दिन गरीबों को सफेद अनाज यानी सफेद खाने की चीजें दान करें। इससे मां बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं और उनका वास सहैव आपके घर में रहता है।
घर में बांसुरी रखने से भी मां लक्ष्मी खुश होती हैं। कोशिश करें कि अपने घर में सोने या चांदी की बांसुरी रखें। यदि आप ये दोनों नहीं खरीद पा रहे हैं तो आप घर में बांस की बांसुरी भी रख सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी सदैव आपके घर के धन के भंडार भरे रखेंगी।
अगर आप आर्थिक मंदी से गुजर रहे हैं तो शुक्रवार के दिन 12 कौड़ी को जलाकर इसकी राख को हरे कपड़े में बांधकर जल में प्रवाहित कर दें। इससे आर्थिक हालात सुधरेंगे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review