Meerut: पल्लवपुरम में करंट लगने से कांवड़िए की हुई मौत

Meerut: पल्लवपुरम में करंट लगने से कांवड़िए की हुई मौत

- नहाकर शिविर में आराम कर रहा था दिल्ली का कांड़िया प्रदीप

मेरठ। पल्लवपुरम क्षेत्र में गुरुवार सुबह दिन निकलते ही बड़ा हादसा हो गया। यहां लगाए गए एक शिविर में नहाकर आराम कर रहा दिल्ली का रहने वाला एक कांवड़िया पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गया। शिविर में मौजूद कांवड़ियों ने गंभीर रूप से घायल कांवड़िए को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हादसे की जानकारी कांवड़िए के परिवार को दी और मृतक के शव को मोर्चरी भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक मोदीपुरम फेज- वन में नरेश लखानी का कांवड़ शिविर लगा हुआ है। शिविर में हरिद्वार से जल लेकर आ रहा कांवड़िया प्रदीप कुमार ठहरा हुआ था। प्रदीप उत्तम नगर, दिल्ली का रहने वाला था। कांवड़िया स्नान करने के बाद शिविर में आराम करने पहुंचा तभी अचानक शिविर में लगे पंखे पर उसका हाथ लग गया, पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद शिविर में कोहराम मच गया। अन्य कावड़ियों ने प्रदीप को एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना पाकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जानकारी मृतक प्रदीप के परिवार वालों को दी और उसके शव को मोर्चरी भेज दिया। सूचना पाकर प्रदीप के परिवार वालों में कोहराम  मचा हुआ है और वह मेरठ के लिए रवाना हो गए हैं।

कांवड़ शिविर के संचालक नरेश लखानी का कहना है कि कांवड़िया प्रदीप कुमार सुबह 4 बजे नहाने के बाद शिविर में आराम करने के लिए आया था। आराम के दौरान वह बल्ली पर बंधी पंखे की ग्रिल को खींचकर अपने तरफ कर रहा था। अचानक पंखे में करंट उतर आया, जिससे वो झुलस गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram