Love vs Attraction Tips: आज खुलेगी आपके प्यार की पोल, इन संकेतों से जाने आपका प्यार ट्रू लव है या केवल अट्रेक्शन?
आज के समय में प्यार और ब्रेकअप बहुत आम सी बात हो गई है। लोगों को जितनी जल्दी प्यार होता है, उतनी ही आसानी से ब्रेकअप भी हो जाता है। कई बार जब हम किसी के प्रति अट्रैक्ट होते हैं, तो उसे हम प्यार समझ लेते हैं। जबकि प्यार और आकषर्ण में महज थोड़ा सा अंतर है जिसे समझने में लंबा वक्त गुजर जाता है। जब हम कुछ समय किसी के साथ गुजारते हैं, उसके कई दिनों बाद समझ आता है कि वो प्यार है या केवल अट्रेक्शन।
यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आपको प्यार अपने पार्टनर से केवल आकर्षण है या ट्रू लव। तो बस आपको हमारे बताए हुए तरीके से खुद को रिलेट करिए। आइए जानते हैं वो संकेत…
क्या आप भी देखते ही हो थे गए दीवाने
प्यार (Love) एक लंबी सतत प्रक्रिया होती है, कई बार तो लोग पहली नजर में ही प्यार (love at first sight) में पड़ जाते हैं। कई बार आप किसी के साथ ज्यादा समय गुजारते हैं बाद में उसके प्यार में पड़ते हैं। पहली नजर का प्यार ज्यादातर आकर्षण ही होता है। जब आप किसी के साथ रहकर उसके व्यवहार और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर प्यार में पड़ते हैं तो वो प्यार स्थायी होता है। वहीं पहली नजर का प्यार लुक (Look) और सौंदर्य (smartness) पर निर्भर करता है। आपका प्यार कौन सा है?
Read More. Boycott Darlings: रिलीज के पहले ही आलिया की डार्लिंग्स का हुआ विरोध, ट्रेंड हुआ Boycott Darlings
अपने प्रेमिका की याद आना
जिसे सच्चा प्यार होता है वह लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप(Long distence relationship) में भी अपने प्यार को बनाए रखते हैं। उन्हें अपने प्यार की चिंता होती है और वो लंबे समय तक उसका इंतजार करते हैं। लेकिन अट्रेशन में इसका उलट होता है, पार्टनर के दूर जाते ही नए प्यार की तलाश शुरू हो जाती है।

खुद से ज्यादा अपने प्रेमिका की चिंता सताना
क्या आपको अपने पार्टनर की परेशानी अपनी लगती है या उसकी चिंता आपको अपने से ज्यादा रहती है? अगर आपको उसकी सेहत, फाइनेंशियल समस्याओं आदि की परवाह है खुद की समस्याओं से भी ज्यादा है तो आपका लव ट्रू है। वहीं यदि आप अपने पार्टनर के साथ जब तक रहते हैं तब तक ही उसके बारे में सोचते हैं तो ये आपका कुछ दिनों का अट्रैक्शन है।

बात न होने पर परेशान होना
यदि आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं, तो कुछ समय तक यदि आपकी उससे बात ना हो आप बहुत ज्यादा परेशान होते हैं। या फिर यदि आप कुछ समय तक उसे देख ना पाए तो भी आप बहुत ज्यादा परेशान होते हैं। वही यदि आपका मन केवल ऐसा है कि बात हुई तो ठीक है न हुई तो भी अच्छा लगता है। या बहुत ज्यादा बुरा नहीं लगता तो ये महज आपका आकर्षण है।

दूर रहकर भी खोने का डर न लगना
क्या आपको अपने पार्टनर के दूर जाने के बारे में सोचकर ही गम सताता है या लवर के दूर जाने के बाद भी आपका प्यार वैसा ही रहता है। ये दोनों ही चीजें बहुत ही नाजुक से समझने वाली हैं। आकर्षण के चलते कई बार आप अपने पार्टनर के साथ चिपके रहना चाहते हैं लेकिन यदि वो दूर चली जाती है तो फिर आपका प्यार कम हो जाता है। वही अगर सच्चा प्यार है तो आप उसके दूर जाते ही उसकी कमी महूसस करते हैं लेकिन उसे आपको खोने का डर नहीं रहता।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review