Boycott Darlings: रिलीज के पहले ही आलिया की डार्लिंग्स का हुआ विरोध, ट्रेंड हुआ Boycott Darlings
Boycott Alia: फिल्मों को बॉयकॉट की मांग सोशल मीडिया में थमने का नाम नहीं ले रही, एक बार फिर सोशल मीडिया में छाया रहा बॉयकॉट। इस बार फैंस की नजरों में पडी बॅालीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स जो नेटफ्लिक्स पर जल्द ही रिलीज की जाएगी। बता दें अमीर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षाबंधन की तरह आलिया भट्ट की डार्लिंग्स भी विवादों में आ गई है। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर किसी फिल्म का बॉयकॉट यानी बॉयकॉट डार्लिंग्स ट्रेंडिंग में है। बता दें कि आलिया भट्ट की ये फिल्म 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
बॉयकॉट डार्लिंग्स हो रहा ट्रेंड
इन दिनों आलिया भट्ट काफी चर्चा में हैं फिर चाहे वो प्रेग्नेंसी के चलते हो या अपनी फिल्म डार्लिंग्स को लेकर। गौर तलब है कि आलिया ने इस फिल्म का खूब प्रमोशन भी किया। बता दें कि आलिया इस फिल्म से ही बतौर निर्माता भी बॉलीवुड में इंट्री करने का रही हैं। हाल ही में डार्लिंग्स का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें दिखाया गया था कि आलिया भट्ट अपने पति के साथ हिंसा कर रही हैं। इसी को लेकर इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग की जा रही है।
हो रही डार्लिंग्स बॉयकॉट की मांग
बता दें कि यूजर्स आलिया की फिल्म डार्लिंग्स से जुड़े पोस्ट को शेयर करके बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं, और तरह तरह की बातें लिख रहे हैं।
एक महिला ने लिखा - आलिया भट्ट ने न केवल #डार्लिंग्स में एक्टिंग की है, बल्कि वो इसकी निर्माता भी हैं। और उन्होंने एक ऐसी फिल्म का बनाई जो महिलाओं द्वारा पुरुषों की यातना से मनोरंजन करती है।
ये हैं लीड रोल में
आपको बता दें कि आलिया भट्ट के अलावा डार्लिंग्स में शेफाली शाह और विजय वर्मा भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म को आलिया ने शाहरुख की रेड चिलीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review