उत्तराखंड: दो जगह हुए दर्दनाक सड़क हादसे, दो छात्रों समेत चार लोगों की मौत

उत्तराखंड: दो जगह हुए दर्दनाक सड़क हादसे, दो छात्रों समेत चार लोगों की मौत

देहरादून: देहरादून में जीएमएस रोड पर रविवार सुबह दो जगह पर दर्दनाक सड़क हादसे हो गए। दोनों हादसों में दो छात्रों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली दुर्घटना सुबह करीब छह बजे शनि मंदिर के पास हुई। जिसमें एक बाइक सवार ने आईएसबीटी की तरफ जाते हुए एक व्यक्ति रघुवीर ठाकुर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार भी नीचे गिर गया। इस दौरान बाइक पर बैठा एक अन्य व्यक्ति उछलकर नीचे गिर गया।

इस दौरान मूल रूप से बिहार निवासी, रघुवीर ठाकुर(65 वर्ष ) पुत्र स्व लालसर ठाकुर वर्तमान निवासी निरंजनपुर चक्की टोला, गौतम(22 वर्ष)पुत्र सिद्दोदन चकमा निवासी कमला नगर, मिजोरम व नियोन चकमा(20 वर्ष) पुत्र नामालूम निवासी कमला नगर थाना चौंगटे, मिजोरम की मौके पर ही मौत हो गई। गौतम दून पीजी कॉलेज में बीएससी का छात्र था। वहीं, नियोन हिमगिरी कॉलेज सेलाकुई का छात्र था। तीनों के शव को दून अस्पाल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

दूसरा हादसा सुबह करीब 6:15 बजे बल्लीवाला फ्लाईओवर पर हुआ। जानकारी के अनुसार, दो युवक अपनी बाइक से फ्लाईओवर पार कर रहे थे। तब अचानक उनकी बाइक रेलिंग से टकरा गई। इस दौरान दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया जहां बाइक सवार विजय सेमवाल(उम्र 26 वर्ष) पुत्र राजेंद्र प्रसाद सेमवाल निवासी अपर बद्रीश कॉलोनी लेन न० 02 धर्मपुर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मूल रूप से गुजरात के रहने वाले समीर (25 वर्ष )पुत्र कीरत हाल को गंभीर हालत देखते हुए एम्स रेफर किया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram