लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला को किया भारतीय सेना में MGS के पद पर नियुक्त, निभा चुके है कई भूमिका

लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला को किया भारतीय सेना में MGS के पद पर नियुक्त, निभा चुके है कई भूमिका

भारतीय सेना का नया मास्टर जनरल सस्टेनेंस (MGS) चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला को नियुक्त किया गया है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि नए MGS अमरदीप सिंह औजला सेना प्रमुख के आठ अहम स्टाफ अधिकारियों में से एक होंगे। राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट में कमीशन, औजला दिसंबर 1987 में सेना में शामिल हुए थे।

कश्मीर घाटी में औजला ने तीन कार्यकालों का परिचालन कार्यकाल पूरा किया है जिनमें एक कश्मीर में कंपनी कमांडर के रूप में अपनी सेवा देना शामिल है। उन्होंने उधमपुर स्थित उत्तरी कमान मुख्यालय में आतंकवाद विरोधी अभियानों की देखरेख करने वाले मेजर जनरल के रूप में भी काम किया है। औजला कमांडो विंग, इन्फैंट्री स्कूल बेलगाम में प्रशिक्षक भी रहे हैं।

साल 1987 को सेना में कमीशन प्राप्त करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल औजला की कश्मीर में पहले तीन तैनाती हो चुकी हैं। इसमें 2016 से 2018 तक ब्रिगेडियर जनरल (ऑपरेशंस) के तौर पर तैनाती भी शामिल है, जब घाटी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद अलगाववादियों द्वारा प्रायोजित विरोध प्रदर्शनों के दौर से गुजर रही थी। युद्ध सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ठ सेवा पदक से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला ने कश्मीर घाटी में कंपनी कमांडर (1994-2004 के बीच) के रूप में सेवा दी, साथ ही उन्होंने प्रतिष्ठित इन्फैंट्री ब्रिगेड (2013-15) और उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास इन्फैंट्री डिवीजन (2019-2020) की कमान भी संभाली।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram