डिप्टी CM मनीष सिसौदिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, देश छोड़ने पर CBI ने लगाई रोक

डिप्टी CM मनीष सिसौदिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, देश छोड़ने पर CBI ने लगाई रोक

दिल्ली में शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में उन आरोपियों के नाम हैं, जिनके खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। हालांकि इसमें मुंबई की एंटरटनेमेंट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ विजय नायर का नाम शामिल नहीं है।

https://twitter.com/ANI/status/1561192510793207809?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1561192510793207809%7Ctwgr%5E10c49bb9734b55fc0d53c4a6d81197e00f98c0f4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fdailysamvad.com%2F2022%2F08%2F21%2Fdelhi-excise-policy-scam-lookout-notice-issued-against-manish-sisodia-cannot-leave-the-country%2F

सीबीआई द्वारा सर्कुलर जारी किए जाने के बाद मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी का एक वीडियो ट्वीट किया है। उसके साथ ही उन्होंने लिखा कि माना कि धीरे धीरे तो, मौसम भी बदलते रहते हैं, आपकी रफ़्तार से तो, हवाएं भी हैरान हैं साहब।

https://twitter.com/ANI/status/1561199800007413761?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1561199800007413761%7Ctwgr%5E10c49bb9734b55fc0d53c4a6d81197e00f98c0f4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fdailysamvad.com%2F2022%2F08%2F21%2Fdelhi-excise-policy-scam-lookout-notice-issued-against-manish-sisodia-cannot-leave-the-country%2F

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि आपकी सारी रेड फैल हो गई, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बड़े कामों पर ब्रेक लगाना चाहती है, इसीलिए हो सकता है कि 2-4 दिन में मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए।

इस बीच सीबीआई ने सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। ये लुकआउट सर्कुलर सिसोदिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि अब ये लोग देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे अगर इन्होंने ऐसा करने की कोशिश की तो उन्हें हिरासत में भी लिया जा सकता है।

सीबीआई ने इन 15 लोगों के खिलाफ दर्ज की है FIR

सीबीआई ने मामले में शनिवार को पूछताछ शुरू की और तीन आरोपियों के बयान दर्ज किए। सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में सिसोदिया सहित 15 लोगों के नाम हैं। इनमें से तीन आरोपियों को सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया और उनके बयान दर्ज किए गए।

मनीष सिसोदिया, डिप्टी सीएम, दिल्ली
आर्व गोपी कृष्ण, तत्कालीन एक्साइज कमिश्नर
आनंद तिवारी, एक्साइज डिप्टी कमिश्नर
पंकज भटनागर, असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर
विजय नैयर, CEO, एंटरटेनमेंट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी, मुंबई
मनोज राय, पूर्व कर्मचारी, पेर्नोड रेकोर्ड
अमनदीप ढाल, डायरेक्टर, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड, महारानी बाग
समीर महेंद्रु, मैनेजिंग डायरेक्टर, इंडोस्प्रिट ग्रुप, जोरबाग
अमित अरोड़ा, बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, डिफेंस कॉलोनी
बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड
दिनेश अरोड़ा, गुजरावाला टाउन, दिल्ली
महादेव लिकर, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया
सनी मारवाह, महादेव लिकर
अरुण रामचंद्र पिल्लई, बंगलुरु, कर्नाटक
अर्जुन पांडेय, गुरुग्राम फेस-3, डीएलएफ

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram