OnLine Fraud: गिफ्ट के नाम पर महिला से ठग लिए 3.75 लाख

OnLine Fraud: गिफ्ट के नाम पर महिला से ठग लिए 3.75 लाख

- जालसाजों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

अनूपशहर। अनूपशहर में गिफ्ट देने के नाम पर महिला के साथ ऑनलाइन 3 लाख 75 हजार की ठगी कर ली गई। पीड़िता के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

पुलिस को दी तहरीर में सुदेश कुमार ने बताया कि अज्ञात नंबर से उनकी पत्नी के पास फोन आया था। जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने गिफ्ट देने के नाम पर 3 लाख 75 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। शक होने पर पत्नी ने उन्हें सारा घटनाक्रम बताया, जिसके बाद पीड़ित ने अनूपशहर कोतवाली में पहुंच तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस ने कहा रहें सतर्क

पुलिस ने बताया कि साइबर या फिर ऑनलाइन फ्रॉड से बचने का पहला व महत्वपूर्ण कदम है सतर्क रहना। यदि आपको अज्ञात व्यक्ति से ईमेल, मैसेज या कॉल मिलता है और वह आपसे आपकी पर्सनल और बैंकिंग संबंधी जानकारी मांगता है तो आप उसको कोई भी जानकारी ना दें। इसके साथ ही आप अपना मजबूत पासवर्ड बनाकर उसे सुरक्षित रखें। ईमेल व मैसेज के विश्वासघात लिंक्स या अटैचमेंट्स को क्लिक न करें। इसके साथ ही सबसे महत्वपूर्ण बात साइबर फ्रॉड के संबंध में सदैव जागरुक रहे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram