रामनगरी में होने वाले दीपोत्सव में PM Modi के शिरकत करने की संभावना

रामनगरी में होने वाले दीपोत्सव में PM Modi के शिरकत करने की संभावना

नई दिल्ली. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री का अयोध्या दौरा अहम माना जा रहा है. पीएम के अयोध्या दौरे में कुछ और कार्यक्रम होंगे. संभवतः पीएम, दीपोत्सव के दिन ही अयोध्या में रहेंगे. मिली जानकारी के अनुसार दीपोत्सव के कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री और यूपी सरकार के काबीना मंत्री शामिल होंगे.

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पीएम के अयोध्या पहुंचने की तारीख क्या है. इस बार दीपावली 4 नवंबर को है और दीपोत्सव का कार्यक्रम धनतेरस से यानी 2 नवंबर को शुरू होगा. ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम, धनतेरस के दिन ही अयोध्या आएंगे.

गौरतलब है कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार अयोध्या को लेकर समय-समय पर रिपोर्ट्स लेती रहती हैं. विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर देखें तो अयोध्या इस वक्त राजनीतिक दलों के एजेंडे में है. एक ओर जहां बसपा ने प्रबुद्ध सम्मेलन वहीं से शुरू किया तो ओवैसी भी अयोध्या गए थे. राजा भैया ने भी अयोध्या से शुरुआत की और बीजेपी भी बड़ा प्लान बना रही है. बीते साल 5 अगस्त को पीएम मोदी ने राम मंदिर के निर्माण का शिलान्यास भी किया था.


इस बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी योगी सरकार
साल 2017 की मार्च में यूपी में भाजपा सरकार आने के बाद दीपोत्सव की परंपरा शुरू हुई. हर साल दीपावली के दो दिन पहले यानी धनतेरस से दीपोत्सव की शुरुआत होती है. हाल ही में अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया था कि इस बार दीपोत्सव में 7 लाख 50 हजार दीपक प्रज्वलित होंगे. एक बार फिर अवध विश्वविद्यालय के 7500 वालंटियर साढ़े सात लाख दीपक जलाकर के अपना ही कीर्तिमान दोबारा से तोड़ने का प्रयास करेंगे.

इस आयोजन में अयोध्या के जितने भी ऐतिहासिक कुंड और पौराणिक बिल्डिंग हैं, उन पर भी दीपक प्रज्वलित किया जाएगा. गौरतलब है कि अयोध्या में यह पांचवा दीपोत्सव होगा.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram