Murder of Advocate हत्या के बाद गुस्साए वकील हड़ताल पर, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल ।
शाहजहाँपुर मे जिस प्रकार एक वकील को मारा गया Murder of Advocate उसके बाद से गुस्साए वकील हड़ताल पर चले गये हैं साथ ही अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को तल्काल लागू करने की मांग की है। उधर, जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने डीएम-एसएसपी के साथ मिलकर कचहरी की सुरक्षा की पड़ताल की। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि किसी भी अधिवक्ता को बिना परिचयपत्र के कोर्ट परिसर में नहीं आने दिया जाएगा।
शाहजहांपुर में Murder of Advocate अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद यूपी बार काउंसिल ने हड़ताल की घोषणा की थी। बुधवार को सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे, सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सभागार में एक कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की अदालत परिसर में हत्या होना चिंताजनक हैं।
बैठक की अध्यक्षता बार संघ के अध्यक्ष अभय सैनी ने की। संचालन महासचिव राहुल त्यागी ने किया। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता बिशंभर सिंह पुंडीर, ब्र्रहमजीत शर्मा, राधे श्याम गुप्ता, प्रेमचंद शर्मा, अरविंद शर्मा, राजेंद्र सिंह चौहान, अमरीश पुंडीर, महीपाल, विजयपाल सिंह, अश्विनी शर्मा, प्रीतम सिंह, नरेंद्र चौधरी, गजेंद्र सिंह, पवन धीमान, धनप्रकाश आदि भी रहे।
सभी अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की । बुधवार को जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी, डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा, ने फोर्स के साथ कचहरी की सुरक्षा का निरीक्षण किया। कचहरी सुरक्षा में लगे समस्त सुरक्षा उपकरणों, सीसीटीवी कैमरे व कन्ट्रोल रुम का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा कचहरी परिसर में आने जाने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई। साथ कचहरी परिसर में मौजूद व्यक्तियों से अपील की गई कि कोई संदग्धि वस्तु दिखाई दें तो तुरन्त पुलिस को सूचना दें और कानून सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस का सहयोग करे।
इसके बाद अधिवक्ताओं के साथ बैठक की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि कचहरी में बिना आईकार्ड के अधिवक्ताओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा। जिसके बाद वादकारियों को छोटे गेट से एंट्री दी जाएगी। जहां पर सभी की चेकिंग होगी। वकील के कपड़े पहनकर आने वालों को बिना आईडी के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अदालत परिसर में दूसरे गेट पर भी सभी की चेकिंग होगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review