जानिए आपके शहर में क्या समय निर्धारित है रावण दहन Ravana Dahan के लिए
Dussehra 2021: 15 अक्टूबर आज विजयदशमी की धूम पूरे देश में है. हर कोई इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं दशहरे के मौके पर देश भर में धूम है. लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. आज देश के अधिकतर प्रमुख शहरों में रावण दहन Ravana Dahan होगा.दशहरा के दिन रावण दहन एक खास मौका होता है।
दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, कानपुर, भोपाल सहित कई शहरों में रावण दहन होगा. हर शहर में रावण दहन देखने के लिए खूब भीड़ उमड़ती है. हालाँकि कोरोना के चलते कई जगहों इसकी रौनक फीकी भी रहेगी. रावण दहन के उपायों (Ravana Dahan ke Upay) की तैयारियां कर ली गई हैं. जानें किस शहर में कितने बजे होगा (Ravan Dahan Kitne Baje hoga) रावण दहन.
दिल्ली में रावण दहन (Delhi me Ravana Dahan) आज शाम छह बजे होगा. यूपी की राजधानी लखनऊ में आठ बजे रावण दहन होगा. जबकि कानपुर में नौ से रात साढ़े नौ बजे तक रावण दहन होगा.
अयोध्या में रावण दहन कार्यक्रम 5. 30 बजे होगा. अयोध्या में लक्ष्मण किला दशहरा समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.
इंदौर में रावण दहन शाम 7. 30 बजे होगा. दशहरा मैदान में रावण दहन होगा.
पटना में रावण दहन शाम 4. 30 बजे होगा.
रायपुर में शाम छह बने रावण दहन होगा. यहाँ सीएम भूपेश बघेल मुख्य अतिथि होंगे.
अमृतसर में शाम 7. 30 बजे रावण दहन किया जायेगा.
इन शहरों में कार्यक्रम के अलावा कई जगहें ऐसी भी हैं, जहां रावण दहन कार्यक्रम बेहद छोटे स्तर से हो रहे हैं या हो ही नहीं रहे हैं. मध्य प्रदेश में रावण दहन के लिए अनुमति लेनी होगी. भोपाल में शाम सात बजे रावण दहन होगा. इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. रावण दहन के लिए भीड़ के जुटने की अनुमति नहीं होगी. मैदान में क्षमता के 50 प्रतिशत लोग मास्क लगाकर मौजूद रह सकते हैं.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review