अप्रैल में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, जल्द निपटा ले काम
मार्च का महीना खत्म होने वाला है. जिसके बाद नए वित्त वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल 2023 की शुरुआत होगी. हर महीने की तरह अगले महीने भी बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से अप्रैल 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई हैं. अप्रैल में अलग-अलग राज्यों में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें.
कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले...
1 अप्रैल 2023: बैंक अकाउंट क्लोजिंग के चलते सभी राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी(चंडीगढ़,मिजोरम, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
2 अप्रैल 2023: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
4 अप्रैल 2023: महावीर जयंती के मौके पर मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे.
5 अप्रैल 2023: बाबू जगजीवन राम के जन्मदिवस के मौके पर तेलंगाना में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
8 अप्रैल 2023: दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
9 अप्रैल 2023: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
14 अप्रैल 2023: अंबेडकर जयंती के अवसर पर बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, देहरादून, अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, तेलंगाना, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, श्रीनगर और केरल में बैंक बंद रहने वाले हैं.
15 अप्रैल 2023: बोहाग बिहू के मौके पर अगरतला, गुवाहाटी, कोच्ची, कोलकाता, शिमला और केरल में बैंक बंद रहेंगे.
16 अप्रैल 2023: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
18 अप्रैल 2023: शब-ए-क़दर- के चलते जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
21 अप्रैल 2023: ईद-उल-फितर (रमजान ईद) के अवसर पर अगरतला, जम्मू, कोच्ची, श्रीनगर और केरल में बैंक बंद रहेंगे.
22 अप्रैल 2023: चौथे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी.
23 अप्रैल 2023: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
30 अप्रैल 2023:रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review