जानिए क्या है दूध पीने के फायदे, किसे नहीं पीना चाहिए दूध...!

जानिए क्या है दूध पीने के फायदे, किसे नहीं पीना चाहिए दूध...!

दूध पीने के फायदे भले ही बहुत हों, लेकिन हर किसी को दूध पीना अच्छा नहीं लगता। बच्चों के पास तो दूध नहीं पीने के कई बहाने तैयार होते हैं। लेकिन इनके अनमोल गुणों के कारण दूध पीना है भी बहुत जरूरी है। दूध शरीर के लिए सबसे जरूरी है। लिहाजा इसे हमारे दैनिक आहार में अवश्य शामिल करना चाहिए। दूध में विटमिन और मिनरल्स जैसे- कैल्शियम, फॉसफॉरस, सोडियम और पोटैशियम पाए जाते हैं। इसके अलावा दूध में लैक्टिक एसिड भी होता है, जो त्वचा को मुलायम बनाता है। इसे पीने से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन का स्राव होता है, जिससे दिमाग शांत रहता है।

दो साल का बच्चा दूध के साथ खाना भी खाने लगता है। ऐसे में अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक 2-3 साल के बच्चों को चार कप और 4-8 साल के बच्चों को कम से कम पांच कप दूध रोजाना दें।

नौ साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को तीन कप दूध रोजाना दें। लेकिन ऐसे बच्चे जिन्हें हाई कैलरी की जरूरत होती है तो उनके लिए दूध की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। वहीं अतिरिक्त कैलरी कम करने के नाम पर बच्चों की दूध की मात्रा कम ना करें बल्कि उन्हें कम फैट वाला दूध दें। इससे वजन नहीं बढ़ता और हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही एनर्जी भी मिलती है।

दूध में कितनी ऊर्जा...

फुल क्रीम दूध: 150 कैलरी
टोंड दूध: 120 कैलरी
डबल टोंड दूध: 100 कैलरी
स्किम्ड मिल्क: 80 कैलरी
जानिए क्या है दूध पीने के फायदे, किसे नहीं पीना चाहिए दूध ?

किस वक्त पीना चाहिए दूध...

सुबह दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि यह पचाने में भारी होता है।

दोपहर के वक्त दूध पीने से बुजुर्गों को ताकत मिलती है।

शाम के वक्त दूध पीने से आंखों पर अच्छा असर पड़ता है।

रात को दूध पीना सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे शरीर की थकान मिटती है और नींद अच्छी आती है। 

दूध का सेवन कब करें और किसे नहीं करना चाहिए ...

जिन लोगों का पाचन कमजोर, कफ, पेट में कीड़े और हर वक्त पेट खराब रहता हो, उन्हें ज्यादा दूध से बचना चाहिए।

दूध को कभी खाने के साथ नहीं पीना चाहिए क्योंकि यह जल्द हजम नहीं हो पाता। इसे हमेशा अलग से गरम कर के पीना चाहिए।

अगर आप ठंडे दूध का सेवन करते हैं, जरूरत से ज्यादा दूध पीते हैं या सही खाद्य पदार्थ के साथ दूध नहीं पीते तो यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

जिन लोगों को लैक्टोज इनटॉलरंस की समस्या है, उन्हें दूध नहीं पीना चाहिए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram