जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज
कोलेस्ट्रॉल के उच्च स्तर की वजह से दिल की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है, जिससे दिल के दौरे और दूसरी कार्डियोवेस्कुलर बीमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के पीछे खराब डाइट और लाइफस्टाइल ज़िम्मेदार होते हैं। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के लिए दवाइयों के साथ डाइट और आयुर्वेद की मदद ली जा सकती है। आयुर्वेदिक इलाज की मदद से भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं। इसमें डाइट में बदलाव के साथ योग, सांस से जुड़ी व्यायाम और औषधियों का सेवन शामिल है।
मेथी के बीज
पोटेशियम, आयरन, जिंक, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर मेथी के बीज, शरीर द्वारा कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करते हैं। रात में मेथी के बीज को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उस पानी को पी लें।
धनिए के बीज
धनिया में हाइपोग्लायसेमिक गुण होता है, जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए इसे डायबिटीज़ के मरीज़ों को भी इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए। खाने में इसका उपयोग करने के साथ आप धनिये के बीज की चाय भी बनाकर पी सकते हैं।
सेब का सिरका
सेब के सिरके का सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित बनाए रखने का काम करता है। आप इसे कम से कम एक महीने तक दिन में 2 से 3 बार पिएं। एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और रोज़ पिएं।
शहद
शहद रक्त की वाहिकाओं में खराब कोलेस्ट्रॉल को आने से रोकता है। इसके लिए आप शहद, नींबू का रस और सेब के सिरके की कुछ बूंदों को गर्म पानी में मिलाएं और पी लें।
लहसुन
लहसुन में सल्फर की मात्रा अच्छी होती है, जो हाई कोलेस्ट्ऱॉल के स्तर को संतुलित रखते हैं। आप खाने के साथ लहसुन की एक कच्ची कली खा सकते हैं।
हल्दी
हल्दी का सेवन धमनियों की दीवारों पर प्लाक को जमा होने से रोकता है। इसके लिए आप हल्दी को खाने में तो डालें ही, साथ ही इसको पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं।
चुकंदर
केरोटेनॉइड्स और फ्लेवनॉइड्स से भरा चुकंदर खराब कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में मदद करता है। आप इसका जूस बनाकर रोज़ पी सकते हैं या फिर दूसरे जूस में भी इसे शामिल कर सकते हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review