7/11 मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 12 दोषी बरी

7/11 मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 12 दोषी बरी

19 साल बाद हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में बड़ा मोड़ आया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2015 में ट्रायल कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए गए 12 आरोपियों को बरी कर दिया है।
यह फैसला हाई कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ — जस्टिस अनिल किलोर और जस्टिस श्याम चंदक — ने सुनाया।

7/11 धमाकों का पृष्ठभूमि:

11 जुलाई 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेनों की सात बोगियों में क्रमवार विस्फोट हुए थे।

ये धमाके मुंबई की पश्चिमी रेलवे लाइन पर सात अलग-अलग ट्रेनों में हुए।

हमलों में 189 लोगों की मौत हुई और 824 से अधिक घायल हुए।

यह घटना मुंबई पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमलों में गिनी जाती है, जिसे "7/11 ब्लास्ट" के नाम से जाना जाता है।


अब तक की कानूनी कार्यवाही:

2015 में एक विशेष अदालत ने मामले में 5 आरोपियों को फांसी और 7 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

इनमें से एक आरोपी कमाल अंसारी की 2021 में मृत्यु हो गई थी।


हाई कोर्ट का फैसला:

हाई कोर्ट ने कहा कि "अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा है।"

इस फैसले से 12 अभियुक्तों के परिवारों और 2015 में बरी किए गए तेरहवें आरोपी अब्दुल वाहिद को भी बड़ी राहत मिली है।


अब भी बाकी हैं कई सवाल:

धमाकों के असली मास्टरमाइंड कौन थे?

असली जिम्मेदार कौन हैं?

19 साल बाद न्याय की उम्मीदें क्यों अधूरी दिखती हैं?


यह फैसला जहां अभियुक्तों के लिए राहत लेकर आया है, वहीं पीड़ितों के परिजनों और आम जनता के लिए कई सवाल छोड़ गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram