इन तरीकों से जाने कि लड़की आपसे शादी करना चाहती है या नही...

इन तरीकों से जाने कि लड़की आपसे शादी करना चाहती है या नही...

आजकल युवा लड़के लड़कियां एक दूसरे के लिए आकर्षण और लगाव होने पर रिलेशनशिप में आ जाते हैं। वह एक दूसरे को डेट करने लगते हैं। आसानी से गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड बन जाते हैं। लेकिन इस तरह के रिलेशनशिप का भविष्य वह कभी शादी तक नहीं ले जाते।

लड़का किसी लड़की को पसंद करता है तो उसे प्रपोज करता है, अगर लड़की को भी लड़का पसंद होता है तो वह दोनों सहमति से रिलेशनशिप में आ जाते हैं, हालांकि रिश्ते में आने से पहले तक वह शादी के बारे में नहीं सोचते।

वक्त के साथ अगर उनका रिलेशनशिप मजबूत होने लगता है। उनका लगाव प्यार में बदलने लगता है तब जाकर वह अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ शादी के रिश्ते में बंधने के बारे में सोचते हैं।

कई सारे रिलेशनशिप इस बात का उदाहरण हो सकते हैं, जिसमें दो लोगों ने सालों डेटिंग के बाद एक दूसरे से शादी की, तो वहीं कई बार पार्टनर एक दूसरे को शादी के लिए बेस्ट चॉइस न मानते हुए कई साल की डेटिंग के बाद अलग हो गए।

अगर आप भी रिलेशनशिप में हैं और पार्टनर से शादी के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अपने पार्टनर की भावनाओं का भी पता होना चाहिए।

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड या किसी दोस्त से शादी करना चाहते हैं तो उसे शादी के लिए प्रपोज करने से पहले जान लें कि क्या वह भी आपसे शादी करना चाहती है। लड़की के इन संकेतों से पता कर सकते हैं कि वह आपसे शादी करना चाहती है या नहीं।

इस तरह जानें लड़की प्यार करती है

रिलेशनशिप शादी के पड़ाव तक तब पहुंचता है जब दो लोग एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं और एक दूसरे के साथ भविष्य प्लान करने लगते हैं।

लड़की आपसे शादी करना चाहती है या नहीं, ये उसकी आपके लिए भावनाओं से पता चल सकता है। अगर वह आपसे प्यार करती है तो शादी करने के भी सपने देखती होगी। इसलिए शादी के लिए प्रपोज करने से पहले लड़की के दिल की बात जानें।

जब लड़की आपके साथ अपना भविष्य सोचने लगती है, तो वह आपके सामने खुलने लगती है। गर्लफ्रेंड कई सारी बातें अपने पार्टनर को नहीं बताती, लेकिन जब वह पत्नी बनने के सपने देखती है तो वह अपने पार्टनर को अपने परिवार की अच्छी बुरी हर बात बताती है।

वह अपने निजी जीवन से लेकर सैलरी, ऑफिस में बाॅस और कलीग्स से ट्यूनिंग, रिश्तेदारी में नापसंद लोगों के बारे में भी आपसे शेयर करने लगती है।

लड़की आपसे शादी करना चाहती है तो वह आपके करियर, जॉब और सैलरी में रूचि लेने लगती है। वह आपको करियर में आगे बढ़ते देखना चाहती है, इसके लिए वह आपको सही राय देती है।

आपको फिजूलखर्ची से रोकती है, बचत करने को लेकर प्रोत्साहित करती है। लड़की दिमाग में बिठा लेती है कि आप उनके जीवनसाथी बन सकते हो, इसलिए वह आपके करियर और पैसों को लेकर पत्नी की तरह बर्ताव करने लगती है।

अगर आपकी गर्लफ्रेंड अब तक आपके परिवार से नहीं मिली है, तो वह किसी न किसी बहाने से आपके माता-पिता और आपके भाई बहनों से मिलना चाहेगी। वह आपके परिवार से एक अच्छा रिलेशनशिप बनाने के लिए एफर्ट करेगी ताकि आपका परिवार उसे पसंद करे। ऐसा वह आपके परिवार का हिस्सा बनने की उम्मीद से करती है।

करियर या परिवार में किसी तरह की परेशानी होने पर अगर लड़की आपके साथ हर वक्त खड़ी रहे। अपनी ओर से हर तरह की मदद करने लगे। आपके परिवार के लिए फिक्रमंद होना शुरू हो जाए।

आपके फैमिली फंक्शन को लेकर उत्साहित हो और उसमें शामिल होने की इच्छा रखें। दूसरों के सामने बिना झिझक आपका खुलकर परिचय दें तो समझ जाएं कि वह आपके साथ फैमिली बनाने के बारे में सोचने लगीं हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram