हाथ मलती रह गई पुलिस, चकमा देकर कोर्ट में पेश हुआ 25 हजारी सुशील फौजी

 हाथ मलती रह गई पुलिस, चकमा देकर कोर्ट में पेश हुआ 25 हजारी सुशील फौजी

मेरठ। डेढ़ साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश सुशील फौजी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लकीर पीटती रह गई और कुख्यात सुशील बुधवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में पेश हो गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

बताते चलें कि रोहटा थाना क्षेत्र के भदौड़ा गांव में रहने वाले सुशील फौजी पर कई मुकदमे दर्ज हैं। गांव के ही रहने वाले इरफान के परिवार के साथ मारपीट और हमले के मामले में सुशील पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहा था। जिसके चलते उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

उधर, पीड़ित इरफान के परिवार को कुख्यात सुशील लगातार धमकियां दे रहा था। जिसके चलते पीड़ित का परिवार गांव से पलायन कर गया था। वहीं, पुलिस का कहना था कि सुशील की पोस्टिंग लद्दाख में है और फिलहाल वह हाथ नहीं आ रहा है। मगर पुलिस के तमाम दावों की पोल खोलते हुए बुधवार की दोपहर कुख्यात सुशील ने कचहरी के कोर्ट नंबर छह में सरेंडर कर दिया। जहां से उसे कड़ी सुरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। हालांकि सुशील के जेल जाने के बाद इरफान सहित कई पीड़ितों ने राहत की सांस ली है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram