ज़रूरत से ज़्यादा टमाटर खाने से हो सकती हैं ये 5 परेशानियां...

ज़रूरत से ज़्यादा टमाटर खाने से हो सकती हैं ये 5 परेशानियां...

टमाटर का उपयोग हम लगभग हर सब्जी में करते हैं। टमाटर से सब्जी दाल में खट्टापन आता है और स्वाद बढ़ जाता है।कुछ लोग टमाटर को सलाद के रुप में खाते हैं तो कई लोग कच्चा वैसे ही खा जाते हैं लेकिन बता दें कि जरुरत से ज्यादा टमाटर खाना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आपको बता दें कि टमाटर में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है। आइये आपको बताते हैं ज्यादा टमाटर इस्तेमाल करने के नुकसान के बारे में….

एसिडिटी

टमाटर प्राकृतिक तौर पर एसीडिक होता है, जो इसके खट्टे स्वाद का मुख्य कारण भी है। इसलिए इन्हें ज़्यादा खाना से सीने में जलन या एसिड रीफ्लक्स की समस्या हो सकती है। अगर आपको अक्सर एसीडिटी होती है तो टमाटर का सेवन करते वक्त एहतियात बरतें।

त्वचा पर करता है असर

 ज़्यादा टमाटर खाने से आप त्वचा संबंधी दिक्कतों से भी जूझ सकते हैं। यह लाइकोपेनोडर्मिया को ट्रिगर कर सकता है, एक ऐसी स्थिति जिसमें रक्त में लाइकोपीन का स्तर त्वचा के रंग को बदल सकता है और उसे बेजान भी बना सकता है।

एलर्जिक रिएक्शन

हिस्टामाइन एक ऐसा कंपाउंड है जो टमाटर में पाया जाता है, जिसकी वजह से इसे खाते ही खांसी, छींक, त्वचा पर चकत्ते और गले में खुजली जैसे रिएक्शन हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको इससे एलर्जी है तो इसे ज्यादा इस्तेमाल ना करें।

जोड़ों में दर्द

टमाटर में सोलनिन नाम का एल्कालॉइड होता है, जो जोड़ों की सूजन और दर्द के लिए ज़िम्मेदार होता है। टमाटर का अत्यधिक सेवन ऊतकों में कैल्शियम के निर्माण के जोखिम को बढ़ाकर जोड़ों में सूजन भी कर सकता है। अगर आप पहले से ही जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं, तो टमाटर का सेवन कम करें।

किडनी में पत्थरी

टमाटर में कुछ यौगिकों को पाचक रसों से तोड़ना मुश्किल हो सकता है। नतीजतन, कैल्शियम और ऑक्सालेट शरीर में जमा हो सकते हैं और गुर्दे की पथरी बनने के लिए ज़िम्मेदार हो सकते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram