कानून के डर से हीभाग रहें नवीनतम कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह, अपहरण और हत्या जैसे संगीन मामले हैं दर्ज
RJD के साथ सरकार बनाने के बाद भी मुख्य मंत्री नीतीश कुमार की परेशानी कम होती नजर नहीं आ रहीं हैं। बिहार के नवीनतम कानून मंत्री की शपथ लेने वाले कार्तिकेय सिंह को लेकर JDU के एक बार फिर विवादों में फंस चुकी है। बिहार के नए विधि मंत्री कार्तिकेय सिंह को अपहरण और हत्या जैसे संघीन के एक केस में कल दानापुर कोर्ट में सरेंडर करना था लेकिन उस समय वो राजभवन में शपथ ले रहें थे। और सबसे आश्चर्य इस बात का है की कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है।
2014 के मामले में अब निकला वारंट
बता दें यह मामला है 2014 का जहां राजधानी पटना के बिहटा थाना के एक अपहरण के मामले में उन्हें मंगलवार को सरेंडर करना था। बताया जा रहा है कि यह मामला राजीव रंजन के अपहरण का मामला है जिसमें कार्तिकेय भी एक आरोपी हैं। इसी मामले में बिहार के विधि मंत्री को कोर्ट में मंगलवार को पेश होना था, जो कि वो नहीं हुए।
बिहार से फरार हुए विधि मंत्री
मीडिया रिपोर्ट की माने तो कार्तिकेय सिंह अभी बिहार से फरार चल रहे हैं। जिसका पता खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी नहीं है। बताया जा रहा है कि वारंट मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें खोजना
शुरू किया लेकिन वो नहीं मिल रहे।
इन IPC धाराओं के तहत दर्ज है मामलें
363(अपहरण)
364(हत्या के इरादे से अपहरण)
365 (गुप्त, अनुचित तरीके से कैद की नीयत से अपहरण)
34(एक से अधिक व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम दिया गया)
कई मंत्रियों के खिलाफ मामले है दर्ज
मंगलवार को बिहार में नीतीश कैबिनेट ने शपथ ग्रहण किया जिसमें से करीब आधा दर्जन से ज्यादा अपराधी और हिस्ट्रीशीटर मंत्री हैं। बता दें कि नीतीश अभी हाल ही में बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ कर लालू यादव की पार्टी आरजेडी के साथ सरकार बनाई है। अब ऐसे में उन्हें अपनी सरकार चलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review