पत्नी ने नहीं बनाया चिकन...फिर पति ने कर लिया...

पत्नी ने नहीं बनाया चिकन...फिर पति ने कर लिया...

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के चिकन न बनाने पर पति ने गुस्से में अपना आप खो दिया। पहले तो युवक ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की। उसके बाद कमरे में जाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला को ही समाप्त कर लिया।

मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी का है। पवन कुमार (36) की चार साल पहले प्रियंका के साथ शादी हुई थी। पवन फर्नीचर बनाने का काम करता है। जानकारी के अनुसार पवन के बड़े भाई कमलेश शाक्य ने बताया कि बुधवार रात पवन ने प्रियंका को दो से तीन बार चिकन बनाने के लिए कहा। जिसके लिए प्रियंका ने मना कर दिया। प्रियंका ने कहा की वो कल बना देगी। लेकिन पवन रात को ही चिकन बनाने की जिद पर अड़ गया।

चिकन न बनाने को लेकर दोनों के बीच पहले मारपीट हुई। इसके बाद प्रियंका दूसरे कमरे में चली गई। दूसरी तरफ पवन ने भी अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। पवन के भाई कमलेश ने आगे बताया कि वो रात को छत पर सोया हुआ था। देर रात जब वो छत से नीचे आया तो पवन अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा था। जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।

दरवाजा तोड़कर देखा तो करीब छह फीट ऊंची खूंटी से पवन ने खुद को फांसी लगा रखी थी। आनन फानन में जब तक उसे नीचे उतारा तब तक पवन की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram