Water Scarcity In Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार

Water Scarcity In Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार

- कहा- जल संकट संबंधी याचिका पर कहा हल्के में न लें

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली सरकार को फटकार लगाई और जल संकट संबंधी याचिका में खामियों को ठीक न करने पर नाराजगी जताई। दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की है कि हरियाणा सरकार को निर्देश दिए जाएं कि वह हिमाचल प्रदेश के मिले अतिरिक्त पानी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए छोड़े ताकि दिल्ली में पानी के संकट से निपटा जा सके।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने हथिनी कुंड बैराज के रास्ते दिल्ली को अतिरिक्त पानी दिए जाने का आदेश दिया था। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार से सहयोग करने को कहा था। हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से कहा गया कि दिल्ली सरकार की याचिका में जो त्रुटि थी वो अभी तक ठीक नहीं की गई है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के वकील को जमकर फटकार लगाई।

नाराज सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम आपकी याचिका को खारिज कर देंगे। अदालत के आदेश के बाद भी आपने त्रुटि दूर नहीं की। आप जल्द सुनवाई को लेकर अदालत आए थे लेकिन त्रुटि सुधारने में इतना वक्त भी आपको कम पड़ा। इसलिए मामले की सुनवाई आज नहीं हो सकती। बुधवार को मामले की सुनवाई करेंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram